उत्तर प्रदेश

आगरा में सबसे गर्म रहा दिन ,तापमान 44.4 डिग्री

Tara Tandi
8 May 2024 3:26 PM IST
आगरा में सबसे गर्म रहा दिन  ,तापमान 44.4 डिग्री
x
आगरा : उत्तर प्रदेश का आगरा जिले में इस मौसम का सबसे गर्म दिन मंगलवार रहा। पारा 44.4 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच जाने से आगरा गर्म जिलों में प्रदेश में पहले पायदान पर पहुंच गया। न्यूनतम तापमान 25.8 डिग्री सेल्सियस रहा। 44.2 डिग्री सेल्सियस के साथ मथुरा-वृंदावन दूसरे और 44.1 डिग्री सेल्सियस के साथ झांसी तीसरे नंबर पर रहा।
मई के पहले सप्ताह में ही गर्मी ने तेवर दिखा दिया है। इससे पहले 5 मई को तापमान 44 डिग्री सेल्सियस के उच्चतम स्तर पर पहुंचा था। मंगलवार को पारे ने उस रिकॉर्ड को भी तोड़ दिया। यह 44.4 डिग्री सेल्सियस के साथ पूरे प्रदेश में पहले नंबर पर रहा।
न्यूनतम तापमान 25.8 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया। मंगलवार को सुबह 8 बजे से ही गर्मी ने अपना भीषण अंदाज दिखाना शुरू कर दिया था। 12 बजे से पहले ही अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस पार कर चुका था।
इसके बाद दोपहर 2 बजे के करीब यह 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। शाम 5 बजे के आसपास हल्के बादल छाने से अधिकतम तापमान में आंशिक गिरावट आई। गर्मी के कारण मतदान के लिए जाने वाले लोग भी परेशान दिखाई दिए। सूरज की किरणें गर्मी और गर्म हवा लोगों को परेशान करती रहीं।
मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के अनुसार 8 और 9 मई को तापमान में कोई विशेष परिवर्तन की संभावना नहीं है। इसके बाद बादल और हल्की बारिश से अधिकतम तापमान में थोड़ी गिरावट आ सकती है।
Next Story