- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Shamli में होटल...
उत्तर प्रदेश
Shamli में होटल व्यवसायी की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस
Tara Tandi
1 Sept 2024 5:52 PM IST

x
Muzaffarnagar मुजफ्फरनगर/शामली। शामली जिले के कोतवाली थाना इलाके में रविवार सुबह सैर पर निकले एक होटल व्यवसायी की कथित रूप से गोली मारकर हत्या कर दी गयी। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, कैनाल रोड पर सुबह की सैर के लिए निकले होटल व्यवसायी शिव कुमार कंबोज (60) की अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी।
शामली के अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) संतोष कुमार सिंह ने पत्रकारों को बताया कि कंबोज का शव नहर रोड पर मिला। उन्होंने बताया कि पुलिस की चार टीमें आरोपियों की तलाश में जुटी हैं और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस के मुताबिक, हत्या के कारणों का अब तक पता नहीं चल सका है। कंबोज प्रॉपर्टी डीलर का काम भी करते थे।
TagsShamli होटल व्यवसायीगोली मारकर हत्याजांच जुटी पुलिसShamli hotel businessman shot deadpolice investigatingजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





