उत्तर प्रदेश

छात्रा से छेड़छाड़ का आरोपी हॉस्टल संचालक गिरफ्तार

Admin4
2 Sep 2023 1:47 PM GMT
छात्रा से छेड़छाड़ का आरोपी हॉस्टल संचालक गिरफ्तार
x
वाराणसी। राजघाट थाना क्षेत्र में एक निजी हॉस्टल संचालक मनीष नाम के युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मनीष पर हॉस्टल में रहने वाली छात्रा ने बुधवार को आरोप लगाया था कि उसके साथ संचालक ने छेड़छाड़ की थी। छेड़छाड़ का आरोप लगते हुए छात्राओं ने रात में हंगामा किया। जिसके बाद पुलिस ने पूरी विवेचना कर आरोपी मनीष को गिरफ्तार कर लिया है। छात्रा को दुसरे हॉस्टल में भेजा गया है। गिरफ्तार संचालक भाजपा का नेता बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।
Next Story