उत्तर प्रदेश

अस्पताल में भर्ती, IVRI पुल पर तेज रफ्तार कार ने महिला को कुचला

Admin4
25 Sep 2022 6:57 PM GMT
अस्पताल में भर्ती, IVRI पुल पर तेज रफ्तार कार ने महिला को कुचला
x

पति पत्नी के विवाद निपटाने आए उसके माता-पिता और रिश्तेदार को आईवीआरआई पुल पर तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। इससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पिता और रिश्तेदार गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पुलिस और परिवार वाले मौके पर पहुंच गए। शव को वहां से हटाया। लड़की पक्ष ने दामाद पर हत्या का आरोप लगाया है। देर रात पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली। हादसा है या हत्या, पुलिस इसकी जांच में जुटी है।

मूल रूप से बिलसंडा के रहने वाले अमित सक्सेना की बेटी मनी सक्सेना ने कुछ साल पहले इज्जतनगर के कृष्णा नगर निवासी मनमोहन से प्रेम विवाह किया था। इसके बाद पति पत्नी में विवाद हो गया। पति ने मनी पर रिपोर्ट दर्ज करा दी। महिला पति के साथ रहना चाहती थी। वह लगातार पुलिस से पति की शिकायत कर रही थी। शनिवार को महिला ने पुलिस से मामले की शिकायत की थी। रविवार को दोनों पक्षों की बातचीत होनी थी, लेकिन पति बातचीत करने को तैयार नहीं था। उसने मनी को घर पर आने पर जान से मारने की धमकी दी।

शाम को अमित सक्सेना पत्नी नीलम सक्सेना और एक रिश्तेदार मुकुल के साथ इज्जतनगर थाने आ रहे थे। इसी बीच पीछे से आई तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी। इससे नीलम की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अमित और मुकुल गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मनी का आरोप है कि उनके मां की हत्या की गई है। इसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।

खंगाले जाएंगे सीसीटीवी

पुलिस कार का पता लगाने के लिए पुल और उसके पास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रही है। कार की पहचान होने पर आरोपियों की भी पहचान हो जाएगी।

मनी के पास है धमकाने की रिकार्डिंग

मनी ने बताया कि पति उसे और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दे रहा था। उसके पास इसकी रिकार्डिंग मौजूद है।

महिला की शिकायत पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। बाकी जांच के बाद यह पता चलेगा कि यह हादसा है या हत्या-

न्यूज़ क्रेडिट : amritvichar

Next Story