उत्तर प्रदेश

उद्यान मंत्री ने विभिन्न निर्माण कार्यों का किया लोकार्पण व शिलान्यास

Admin Delhi 1
12 Aug 2023 12:30 PM GMT
उद्यान मंत्री ने विभिन्न निर्माण कार्यों का किया लोकार्पण व शिलान्यास
x
चौराहे से मतौली का पुरवा तक मरम्मत कार्य का लोकार्पण किया

रायबरेली: प्रदेश के उद्यान, कृषि विपणन, कृषि विदेश व्यापार एवं कृषि निर्यात राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिनेश प्रताप सिंह ने जनपद रायबरेली के विकास खण्ड राही की न्याय पंचायत भावं में संपर्क मार्ग पलिया के मरम्मत कार्य एवं कृषि उत्पादन मंडी समिति रायबरेली क्षेत्रान्तर्गत संपर्क मार्ग-जगतपुर रोड से माखा तक मरम्मत कार्य का लोकार्पण किया। इसी प्रकार मंत्री ने न्याय पंचायत भदोखर में कृषि उत्पादन मंडी समिति रायबरेली क्षेत्रान्तर्गत संपर्क मार्ग-रायबरेली प्रतापगढ़ मार्ग पर गदियानी चौराहे से मतौली का पुरवा तक मरम्मत कार्य का लोकार्पण किया इसके साथ ही पूर्व विधायक स्वर्गीय रतिपाल स्मृति द्वार निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। उन्होंने वृक्षों का रोपण भी किया।

इसी प्रकार मा0 उद्यान मंत्री ने न्याय पंचायत कनौली में कृषि उत्पादन मंडी समिति रायबरेली क्षेत्रान्तर्गत संपर्क मार्ग-रायबरेली सलोन मार्ग पर बालेपुर से अहिरन का पुरवा तक का लोकार्पण किया एवं ग्राम गोपालपुर से पूरे भुवनशाह तक लेपन मरम्मत कार्य का शिलान्यास किया। इसी दौरान मा0 मंत्री जी ने वृक्षों का रोपण भी किया।उद्यान मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने लोकार्पण/शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगो को प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न प्रकार की लाभ परक योजना के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार हर वर्ग की चिंता करती है और उनके हितों का ध्यान रख रही है। किसानों को उद्यान विभाग द्वारा चलाई जा रही विभिन्न लाभकारी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि औद्योनिक खेती करके किसान अपनी आय में बढ़ोतरी कर सकते है। उद्यान विभाग द्वारा कृषि व लघु उद्योग की स्थापना हेतु विभिन्न प्रकार की सब्सिडी दी जा रही है, जिसका लाभ किसान ले सकते हैं।

Next Story