- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- हैवानियत: महिला को...
हैवानियत: महिला को बुरी तरह पीटा, आंखों में डाली मिर्च

ब्रेकिंग न्यूज़: उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में महिला के साथ बर्बरता का सनीखेज मामला सामने आया है। पीड़िता ने आरोप लगाया कि आरोपियों ने पहले उसे जमकर पीटा और उसके प्राइवेट पार्ट वआंख में मिर्च डाल दी। साथ ही, पुलिस पर मनमर्जी से रिपोर्ट दर्ज करने का भी आरोप लगाया। बांदा जिले महिला से मारपीट का वीडियो वायरल होने के बाद हरकत में आई पुलिस ने दो महिलाओं समेत चार के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पीड़ित महिला का आरोप है कि हमलावरों ने हैवानियत की हद पार कर दी। घर में बंद कर पीटा और उसके प्राइवेट पार्ट और आंख में मिर्च डाल दी। पर पुलिस ने नहीं सुना और अपनी मनमर्जी से एफआईआर दर्ज कराई तिंदवारी थाना क्षेत्र में घर के अंदर बंदकर महिला के साथ मारपीट का 26 जुलाई को सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हुआ।
इस पर पुलिस ने पीड़ित महिला की खोजबीन की और तहरीर लेकर आनन-फानन नामजद चार लोगों के विरुद्ध मारपीट और धमकी देने की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली। लेकिन पुलिस द्वारा दर्ज की गई रिपोर्ट से पीड़िता और उसके पति संतुष्ट नहीं हैं। पीड़िता ने बताया कि मकान को लेकर जेठ से विवाद चल रहा है। अदालत में केस है। 25 जुलाई को वह राशन कार्ड बनवाने जा रही थी। आरोप लगाया कि तभी जेठ और उसका पुत्र उसे घसीटकर घर के अंदर ले गया और मारपीट की। प्राइवेट पार्ट और आंख में मिर्च डाल दी। अर्धनग्न हालत में वह जान बचाकर भागी। यह भी आरोप लगाया कि पुलिस ने अपने मनमाफिक रिपोर्ट दर्ज कराई है। उधर, क्षेत्राधिकारी सदर एके पांडेय ने बताया कि मारपीट का वीडियो सामने आने पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।





