- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- यमुना एक्सप्रेस वे पर...
उत्तर प्रदेश
यमुना एक्सप्रेस वे पर भीषण सड़क हादसा, कार में जिंदा जले दो युवक
Admin4
21 Nov 2022 9:32 AM GMT

x
मथुरा। नौहझील थाना क्षेत्र स्थित यमुना एक्सप्रेस वे के माइल स्टोल-60 पर भीषण सड़क हादसा हुआ। सोमवार की सुबह छह बजे के लगभग माइल स्टोन 60 पर गांव चांदपुर खुर्द के समीप नोएडा से आगरा की ओर दुर्घटनाग्रस्त खड़े ट्रैक्टर में पीछे से घुसी सफेद रंग की स्विफ्ट डिजायर कार अनियंत्रित होकर पलट गई।
कार पलटने के बाद उसमें आग लग गई और कार सवार दो लोग जिंदा जल गए। पुलिस के अनुसार मृतक दिल्ली के बताए जा रहे हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस और दमकल ने बमुश्किल आग पर काबू पाया। पुलिस ने जली कार के नंबर के आधार पर मृतकों की शिनाख्त की है।
सोमवार की रात यमुना एक्सप्रेस वे के गांव चांदपुर के करीब एक ट्रैक्टर खराब हो गया था। सुबह छह बजे के करीब तेज गति से आती स्विफ्ट कार पीछे से ट्रैक्टर-ट्राली में घुस गई और अनियंत्रित होकर पलट गई। कार के पलटते ही उसमें आग लग गई। कार सवार जब तक उससे बाहर निकले आग ने भयंकर रूप धारण कर लिया और कार में आगे की दो व्यक्ति उसमें जिंदा जल गए।
थाना प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र सिंह भाटी ने बताया कि गाड़ी के नंबर के आधार पर मृतकों की पहचान वेस्ट करावल नगर ईस्ट दिल्ली निवासी लाला व सोनू कुमार के रूप में हुई है। दोनों कार के आगे बैठे हुए हैं। दोनों के परिजनों को सूचना दे दी गई है। साथ ही दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कार में आग लगने के कारणों का पता किया जा रहा है। मौके पर फारेंसिक टीम ने जांच के लिए नमूने लिए हैं।
थाना नौहझील क्षेत्रान्तर्गत यमुना एक्सप्रेस-वे पर हुये एक्सीडेंट के सम्बन्ध में अपर पुलिस अधीक्षक नगर, मथुरा की बाइट। pic.twitter.com/HWTnYTpjqR
— MATHURA POLICE (@mathurapolice) November 21, 2022
Tagslatest news

Admin4
Next Story