उत्तर प्रदेश

कोरोना काल की भयावह हकीकत! अब गंगा नदी में तैरते मिले दर्जनों शव, इलाके में डर का माहौल, वीडियो

jantaserishta.com
11 May 2021 12:48 PM IST
कोरोना काल की भयावह हकीकत! अब गंगा नदी में तैरते मिले दर्जनों शव, इलाके में डर का माहौल, वीडियो
x

गाजीपुर. बिहार के बक्सर के बाद उत्तर प्रदेश के गाजीपुर (Ghazipur News) में भी गंगा नदी में दर्जनों लाशें (Dead Bodies in Ganga River) तैरती दिखी हैं. जिले के गहमर थाना क्षेत्र के नरवा, सोझवा और बुलाकीदास बाबा घाट पर दर्जनों शव किनारे पर मिले हैं. इसके अलावा करण्डा क्षेत्र के कई घाटों पर भी शव नदी में पड़े मिले हैं. गंगा किनारे शवों के मिलने से ग्रामीणों में हड़कंप मचा हुआ है. शवों के कोरोना संक्रमित होने की आशंका से ग्रामीण भयभीत हैं. उधर मामले की सूचना डीएम को मिली तो उन्होंने जांच के लिए टीम गठित कर दी.

गाजीपुर डीएम एमपी सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है, हमारे अधिकारी मौके पर मौजूद हैं और जांच चल रही है. हम यह तलाशने की कोशिश कर रहे हैं कि ये शव कहां से आए हैं. इसके लिए टीम भी गठित कर दी गई हैं.
गौरतलब है कि गाजीपुर का गहमर गांव बिहार के बक्सर जिले से सटा हुआ है. गंगा नदी गहमर से होते हुए बिहार में प्रवेश करती है. बक्सर जिले के चौसा क्षेत्र के महादेवा घाट पर सोमवार को शव मिलने से हड़कंप मच गया था. चौसा के जिला प्रशासन को संदेह है कि ये शव यूपी से बहकर आए हैं.
हमीरपुर में यमुना नदी में भी तैरते मिले थे शव
इससे पहले हमीरपुर जिले से होकर बहने वाली यमुना नदी में भी दर्जनों शव उतराते मिले थे, जिसके बाद यह संदेह भी जताया गया कि यह कोविड-19 से जान गंवाने वालों की लाशें हैं. हालांकि बाद में जिला प्रशासन के अधिकारियों ने इस दावे को खारिज कर दिया. जिलाधिकारी ज्ञानेश्वर त्रिपाठी ने बताया कि कोरोना संक्रमित शव पैक्ड होते हैं, लेकिन शवों के ऊपर ऐसा कुछ भी नहीं था.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story