उत्तर प्रदेश

एकतरफा प्यार में खौफनाक वारदात: तड़के 4 बजे घर में घुसा आरोपी, पूरे परिवार पर फेंका तेजाब

jantaserishta.com
29 Nov 2026 12:02 PM IST
एकतरफा प्यार में खौफनाक वारदात: तड़के 4 बजे घर में घुसा आरोपी, पूरे परिवार पर फेंका तेजाब
x
पुलिस की जांच जारी.
लखनऊ: लखनऊ में एकतरफा प्यार और शादी के दबाव से जुड़ी सनसनीखेज वारदात सामने आई है. यहां शादी से इनकार करने पर एक युवक ने कथित तौर पर युवती के घर में घुसकर ऐसा खौफनाक कदम उठाया कि पूरा परिवार दर्द से कराह उठा. आरोपी ने युवती ही नहीं, उसके माता-पिता को भी तेजाब से निशाना बनाया. विरोध करने पर युवती की मां पर चाकू से ताबड़तोड़ वार भी किए. इस हमले में तीन लोग घायल हो गए हैं.
घटना लखनऊ के हुसैनगंज थाना क्षेत्र की है. रविवार तड़के करीब 4 बजे आरोपी तौसीफ युवती के घर पहुंचा. बताया जा रहा है कि युवती ने उससे शादी करने से इनकार कर दिया था. इसी बात से नाराज होकर आरोपी ने घर में घुसकर युवती और उसके माता-पिता पर तेजाब फेंक दिया.
अचानक हुए इस हमले से परिवार को संभलने तक का मौका नहीं मिला. घटना से घर में चीख-पुकार मच गई. इस दौरान युवती की मां ने जब आरोपी का विरोध किया तो उसने चाकू निकाल लिया और उन पर हमला कर दिया. चाकू के वार से भी महिला को चोटें आई हैं.
घटना के बाद घायल युवती और उसके माता-पिता को आनन-फानन में किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (KGMU) में भर्ती कराया गया. तीनों का इलाज चल रहा है. वहीं, इस हमले के दौरान आरोपी तौसीफ भी तेजाब की चपेट में आकर झुलस गया. उसे भी चोटें आई हैं.
शादी से इनकार करने पर घर में घुसकर पूरे परिवार को निशाना बनाने की इस घटना ने राजधानी लखनऊ में सनसनी फैला दी है. सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि आरोपी ने युवती के साथ उसके माता-पिता को भी नहीं बख्शा. अब इस मामले में पुलिस की जांच और आगे की कार्रवाई पर नजर है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story