उत्तर प्रदेश

Kanpur Dehat में भीषण सड़क हादसा, युवकों की मौत के बाद हाईवे पर बवाल

Tara Tandi
3 May 2025 1:34 PM IST
Kanpur Dehat में भीषण सड़क हादसा, युवकों की मौत के बाद हाईवे पर बवाल
x
Kanpur Dehat कानपुर देहात । दोस्त को छोड़ने जाते समय बाइक सवार तीन युवकों को पटेल चौक के पास वाहन ने टक्कर मार दी। इससे तीनों युवकों की मौत हो गई। घटना से नाराज लोगों ने नेशनल हाईवे पर जाम लगा दिया। इससे दो किमी लंबा जाम लग गया। बाद में पुलिस ने हल्काबल प्रयोग कर भीड़ को खदेड़ा, इससे करीब तीन घंटे बाद जाम खुला और यातायात सुचारू हुआ।
भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के हरदुआ टेनरी की मडैया निवासी अनुराग (25) शुक्रवार की देर शाम हांसेमऊ निवासी कमलजीत उर्फ गुड्डू (25) व यही के अर्जुन (30) को बाइक से छोड़ने पुखरायां जा रहा था। तभी पुखरायां के पटेल चौक के पास अज्ञात वाहन ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी। जिससे तीनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना से नाराज लोगों ने कानपुर-झांसी हाईवे पर जाम लगा दिया और हंगामा करने लगे।
सूचना पर सीओ संजय गुप्ता, भोगनीपुर कोतवाल फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। देर शाम तक पुलिस लोगों को समझाने का प्रयास करती रही। लेकिन लोग नहीं माने। इस पर पुलिस ने हल्काबल प्रयोगकर लोगों को खदेड़ा, जिससे करीब साढ़े नौ बजे पुलिस जाम खुलवा सकी। जाम से करीब दो किमी तक वाहनों की कतारें लग गई। इससे गर्मी में लोग खासे परेशान हुए।
Next Story