उत्तर प्रदेश

Tyre फटने के बाद भीषण सड़क हादसा, चार की मौत और 24 घायल

Sanjna Verma
20 Aug 2024 10:48 AM GMT
Tyre फटने के बाद भीषण सड़क हादसा, चार की मौत और 24 घायल
x

नोएडा Noida: उत्तर प्रदेश के नोएडा में एक भीषण सड़क हादसा हो गया है। यहां पर बैंड पार्टी को ले जा रहा एक कैंटर टायर फटने के बाद, सड़क के किनारे खड़े ट्रक से टकरा गया। इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई और 24 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। हादसे की जानकारी होने पर Police मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। वहीं, मृतकों के शवों को कब्जे में ले लिया है।

कार्यक्रम में प्रस्तुति देकर लौट रही थी बैंड पार्टी
यह घटना रविवार रात करीब ढाई बजे नोएडा के दनकौर इलाके में उस समय हुई, जब मेरठ के तेज गढ़ी चौराहे की शर्मा बैंड पार्टी कैंटर में सवार होकर फरीदाबाद जा रही थी। बैंड पार्टी हापुड़ में एक कार्यक्रम में प्रस्तुति देकर लौट रही थी। इसकी जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि अचानक कैंटर का टायर फटने से चालक वाहन पर से नियंत्रण खो बैठा और वाहन सड़क के किनारे खड़े एक ट्रक से टकरा गया। हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 24 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
Band Party
में करीब 30 लोग थे। घायलों को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यहां पर उनका इलाज जारी है।
सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस
पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लिया है। पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान सोमपाल (50), रोहित (25), राजू (35) और अर्जुन (38) के रूप में हुई है। दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटा दिया गया है। पुलिस घटना की जांच कर रही है और सीसीटीवी फुटेज के जरिए वाहन की गति का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।
Next Story