- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Moradabad में...
उत्तर प्रदेश
Moradabad में पारिवारिक कलह का खौफनाक अंजाम, पति-पत्नी दोनों घायल
Tara Tandi
13 Jun 2025 3:45 PM IST

x
Moradabad मुरादाबाद । नागफनी थाना क्षेत्र में ससुराल आए युवक ने पत्नी की ब्लेड से गर्दन काट दी। बाद में खुद की भी गर्दन और हाथ की नस काट दी। परिजनों ने दोनों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां गंभीर हालत में दोनों का उपचार चल रहा है। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
थाना नागफनी के नवाबपुरा झारखंडी मंदिर के पास रहने वाली पूजा की शादी 15 साल पहले बिजनौर जिले के नजीबाबाद थाना क्षेत्र के गांव जैतूलाला शेखुपुरा निवासी विपिन सागर के साथ हुई थी। दोनों के दो बेटी परी सागर व भूमि सागर और एक बेटा सम्राट सागर हैं। पूजा के परिवार वालों के अनुसार विपिन सागर शराब पीने आ आदी है। आए दिन शराब पीकर पूजा के साथ मारपीट करता है। 12 दिन पूर्व भी उसने शराब पीकर मारपीट की थी, जिसके बाद पूजा बच्चों को लेकर मायके आ गई थी। तब से वह यहीं रह रही थी। पूजा की मां प्रेमवती ने बताया कि गुरुवार की तड़के लगभग साढ़े चार बजे अचानक विपिन उसके घर आ गया। वह पूजा को साथ ले जाने के लिए कहने लगा। लेकिन पूजा ने साथ जाने से मना कर दिया। इसके बाद वह कहीं चला गया। थोड़ी देर बाद शराब पीकर वापस लौट आया और विवाद करने लगा। प्रेमवती के अनुसार बेटी और दामाद में विवाद होता देख वह पुलिस को सूचना देने चली गई। उसी दौरान विपिन सागर ने ब्लेड से अपनी पत्नी पूजा की गर्दन काट दी।
वह लहुलूहान हो गई। जब उसने पूजा पर हमला किया तो उसकी बेटी भी भागते हुए थाने पहुंच गई। पुलिस घर पहुंची तो विपिन सागर भी अपनी गर्दन और हाथ की नस ब्लेड से काट चुका था। लहुलुहान हालत में दोनों घर में पड़े थे। पुलिस की मौजूदगी में परिवार के लोग दोनों के जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कर दोनों का उपचार किया जा रहा है। पुलिस ने घटना स्थल का भी फॉरेंसिक विभाग की फील्ड यूनिट बुलाकर निरीक्षण कराया, जहां टीम को के दौरान ब्लेड मिला।
माना जा रहा है उसी ब्लेड से विपिन ने पहले पत्नी पर किया। घटना की सूचना पर सीओ कोतवाली सुनीता दहिया और थाना प्रभारी निरीक्षक नागफनी सुनील कुमार जिला अस्पताल पहुंचे और परिजनों से पूरी जानकारी ली। साथ ही डॉक्टरों से बातचीत कर घायलों का हाल जाना। थाना नागफनी प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार ने बतया कि अभी किसी ने कोई तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। मामले की गहनता से जांच की जा रही है।
TagsMoradabad पारिवारिक कलहखौफनाक अंजामपति-पत्नी दोनों घायलMoradabad Family feudhorrific outcomeboth husband and wife injuredजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





