उत्तर प्रदेश

हनीट्रैप: 10 लाख रुपये की हुई मांग, उसके बाद...

jantaserishta.com
17 May 2022 6:09 PM IST
हनीट्रैप: 10 लाख रुपये की हुई मांग, उसके बाद...
x
DEMO PIC

कैराना: उत्तर प्रदेश के कैराना में पुलिस ने हनीट्रैप के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. उस पर एक युवक को नशीला पदार्थ पिलाकर महिला के साथ अश्लील वीडियो बनाने का आरोप है. पीड़ित ने बताया कि आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर उन्हें वीडियो वायरल करने की धमकी देकर 10 लाख रुपये की मांग की थी. शर्म और डर से वह आरोपी को पांच लाख रुपये दे चुका है.

तीतरवाड़ा निवासी एक युवक ने कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया था कि वह ईंट-भट्ठे पर ठेकेदार है. सितम्बर, 2021 में उसके गांव के ही ढेला नामक युवक ने कहा कि उसे भट्ठे पर काम दिला दे. काम मिलने के बाद वह आरोपी की बाइक के साथ ही आने-जाने लगा. एक दिन रास्ते में आरोपी ने उसे नशीला पदार्थ पिला दिया और बेहोशी हालत में एक महिला के साथ उसका अश्लील वीडियो बना लिया. इस दौरान तीतरवाड़ा के निवासी नाजिम, इंतजार और सलीम भी मौजूद थे. पीड़ित के विरोध करने पर आरोपी उसे वीडियो वायरल करने की धमकी देने लगे.
पीड़ित ने बताया कि आरोपी उससे 10 लाख रुपये की मांग करने लगे. उसने शर्म और डर से धान बेचकर उन्हें दो लाख दस हजार रुपये दे दिए. इसके बाद भी आरोपी उसे ब्लैकमेल कर रुपयों की मांग करते रहे. ऐसे में उसने अपनी जमीन बेच कर दो लाख 90 हजार रुपये आरोपियों को दिया. इसके बाद वे लोग 5 लाख रुपये और देने का दबाव बनाने लगे.
इस मामले में पुलिस ने चार नामजद और दो अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है. कोतवाली प्रभारी अनिल कपरवान ने बताया कि आरोपी नाजिम निवासी तीतरवाड़ा को मुखबिर की सूचना पर कांधला तिराहे से गिरफ्तार किया गया है. पुलिस बाकी आरोपियों की तलाश कर रही है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story