उत्तर प्रदेश

सहारनपुर में सड़क दुर्घटना में मारे गए होमगार्ड

Shreya
29 Jun 2023 6:50 PM IST
सहारनपुर में सड़क दुर्घटना में मारे गए होमगार्ड
x

सहारनपुर। एक्सिस बैंक के उच्च अधिकारियों की उपस्थिति में अपर मुख्य सचिव होमगार्डस विभाग उत्तर प्रदेश अनिल कुमार द्वारा सड़क दुर्घटना में मृत हुए होमगार्ड विष्णु दत्त निवासी देवबंद थाना क्षेत्र की आश्रिता सपना को 3800000 रुपए का चेक प्रदान किया गया।

बता दें कि एक्सिस बैंक की पहल से जनपद में लगभग 500 होमगार्ड के खाते एक्सिस बैंक में खोले गए थे जिसमें होमगार्डस जवानों को दुर्घटना में मृत होने की दशा में उनके आश्रितों को यह धनराशि दिए जाने का प्रावधान दिया गया है जिसके तहत मृतक के आश्रित को यह धनराशि प्रदान की गई ।

Next Story