उत्तर प्रदेश

होमगार्ड जवान की बेटी की रेप के बाद हत्या, गड्ढे में पड़ा मिला शव

Shantanu Roy
1 Jan 2023 2:01 PM GMT
होमगार्ड जवान की बेटी की रेप के बाद हत्या, गड्ढे में पड़ा मिला शव
x
बड़ी खबर
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में सरकार की तमाम कोशिशों और पुलिस की सख्तियों के बाद भी अपराध थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। आए दिन राज्य से हत्या, बलात्कार जैसे जघन्य अपराधों की ख़बरें सामने आती रहती हैं, जो राज्य सरकार एवं पुलिस प्रशासन पर सवाल खड़े करती है। अब राज्य की राजधानी लखनऊ से जुर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। लखनऊ के इटौंजा में रविवार (31 दिसंबर) की सुबह शौच करने के लिए गई छात्रा की गला दबाकर हत्या कर दी गई। उसका शव फार्म हाउस के पास गड्ढे से बरामद हुआ है। परिवार वालों ने दुष्कर्म के बाद हत्या किए जाने की आशंका जताई है।
गनेशपुर के रहने वाले होमगार्ड की बेटी बीए प्रथम वर्ष की स्टूडेंट है। रविवार सुबह वह घर से शौच करने के लिए निकली थी। जिसके बाद छात्रा वापस ही नहीं आई। काफी देर हो जाने पर होमगार्ड पिता, अपनी बेटी को खोजने लगे। बहुत देर के बाद छात्रा का शव फार्म हाउस के पास गड्ढे में पड़ा मिला। बेटी का शव देख परिवार वाले हैरान रह गए। छात्रा के कपड़े अस्त व्यस्त थे। गले पर कसे जाने का निशान दिखाई दे रहा था। इस आधार पर परिजनों ने बलात्कार के बाद हत्या किए जाने का शक जताया है। DCP उत्तरी सै. कासिम आब्दी ने बताया कि शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत की वजह स्पष्ट होगी।
Next Story