उत्तर प्रदेश

सड़क दुर्घटना में होमगार्ड की मौत, परिजनों में छाया मातम

Rani Sahu
28 Aug 2022 1:25 PM IST
सड़क दुर्घटना में होमगार्ड की मौत, परिजनों में छाया मातम
x
सड़क दुर्घटना में होमगार्ड की मौत
सुल्तानपुर। ड्यूटी से लौटते समय रास्ते में नीलगाय से टकरा कर जख्मी हुए होमगार्ड जवान की मौत हो गई है। शव का अंतिम संस्कार रविवार की सुबह किया गया। चांदा कोतवाली क्षेत्र अन्तर्गत सदरपुर गांव निवासी अखिलेश सिंह (50) चांदा कंपनी में होमगार्ड जवान था।
उसकी ड्यूटी कादीपुर अग्निशमन विभाग में चल रही थी। 26 अगस्त को ड्यूटी पूरी करके जवान अखिलेश बाइक से घर वापस आ रहा था। लम्भुआ थाने के शाहगढ़ के पास पहुंचने ही अचानक बाइक के सामने नीलगाय आ गई।
जिससे टकरा कर अखिलेश सड़क पर गिर पड़े। गंभीर रूप से जख्मी होमगार्ड जवान को अस्पताल पहुंचाया गया। इलाज के दौरान 27 अगस्त को मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद शव रात में घर लाया गया तो गांव में मातम छा गया। रविवार को शव का अंतिम संस्कार किया गया।

अमृत विचार।

Next Story