उत्तर प्रदेश

चित्रांश कायस्थ समाज समिति के वार्षिकोत्सव में फूलों से खेली होली

Admin Delhi 1
20 March 2023 2:30 PM GMT
चित्रांश कायस्थ समाज समिति के वार्षिकोत्सव में फूलों से खेली होली
x

नोएडा: चित्रांश कायस्थ समाज समिति दादरी के वार्षिकोत्सव में सोमवार को फूलों की होली खेली गई। कार्यक्रम में चंदन का टीका लगाकर लोगों ने फूलों की खूब होली खेली।

गौतम बुद्धनगर के डीएफओ प्रमोद कुमार श्रीवास्तव ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। चित्रगुप्त पीठ के पीठाधीश्वर महामण्डलेश्वर श्री पशुपतिनाथ सरस्वती महराराज ने भगवान चित्रगुप्त की संगीतमय कथा सुनाकर पूरा वातावरण भक्तिमय बना दिया। इस बीच बुलंदशहर के हास्य कवि डॉ. आलोक वेजान, राजेन्द्र सक्सेना और कई बाल कलाकारों ने अपनी-अपनी प्रस्तुति से कार्यक्रम में आए जन समुदाय को खूब गुदगुदाया। पत्रकार जितेन्द्र बच्चन और कई सामाजिक संस्थाओं के पदाधिकारियों को प्रतीक चिन्ह देकर उन्हें सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में अखिल भारतीय चित्रगुप्त कायस्थ महासभा के संस्थापक विजय कुमार श्रीवास्तव और छपरौला अध्यक्ष अशोक कुमार श्रीवास्तव, नंदग्राम के कायस्थ पदाधिकारी विनोद कुमार श्रीवास्तव, दिनेश सक्सेना, राजीव कांत आदि शामिल रहे। इन सभी को चित्रांश कायस्थ समाज समिति दादरी के पदाधिकारियों और महामण्डलेश्वर श्री पशुपतिनाथ सरस्वती महाराज ने सम्मानित किया।

Next Story