उत्तर प्रदेश

Kanpur में हिट एंड रन हादसा: बाइक सवार दो युवकों की मौत

Ashish verma
3 Jun 2025 7:56 PM IST
Kanpur में हिट एंड रन हादसा: बाइक सवार दो युवकों की मौत
x
बाइक सवार दो युवकों की मौत

Kanpur.कानपुर। वीआईपी रोड पर रविवार रात तेज रफ्तार कार की टक्कर से घायल दूसरे युवक की भी मंगलवार सुबह इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के परिजनों की तहरीर पर कार नंबर के आधार पर गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया है। हादसे के बाद कार सवार भाग गए लेकिन कार की नंबर प्लेट टूटकर गिर गई। कार गाजियाबाद के राजनगर निवासी सिल्की अग्रवाल के नाम रजिस्टर्ड है। पुराने कानपुर के रानीघाट निवासी अशोक निषाद का छोटा बेटा आदित्य सिविल लाइंस स्थित एक रेस्टोरेंट में काम करता था।

उसके साथ मूल रूप से आगरा के बाह थाना क्षेत्र के बटेश्वर बाबा निवासी 25 वर्षीय शेफ रवि कुमार भी काम करता था। वह मकड़ीखेड़ा में अपने मामा सुनील के यहां रहता था। रविवार देर रात आदित्य शेफ रवि के साथ बाइक से घर लौट रहा था तभी वीआईपी रोड पर करीब 100 की स्पीड से जा रही कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। इससे आदित्य की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि रवि गंभीर रूप से घायल हो गया।


Next Story