- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- शारिक गैंग का...
उत्तर प्रदेश
शारिक गैंग का हिस्ट्रीशीटर और तिहरे हत्याकांड का आरोपी गिरफ्तार
Admin4
15 Sept 2023 4:30 PM IST

x
मेरठ। लिसाडी गेट पुलिस ने मुखबिर की सूचना के आधार पर जेल में बंद कुख्यात शारिक गैंग के हिस्ट्रीशीटर तिहरे हत्याकांड के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। हिस्ट्रीशीटर हत्या के मामले में 14 वर्ष की सजा काट रहा था। कुछ महीने पूर्व ही वह जमानत पर रिहा हुआ था।
मुखबिर द्वारा सूचना मिलने पर लिसाड़ी गेट पुलिस ने जेल में बंद कुख्यात शारिक गैंग के हिस्ट्रीशीटर बदमाश नदीम उर्फ कालिया उर्फ गुलाम शहजादा पुत्र जमालुद्दीन निवासी बनीसराय थाना कोतवाली को लिसाड़ी गेट के प्रहलाद नगर स्थित रामलीला ग्राउण्ड के पास से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी हिस्ट्रीशीटर को तिहरे हत्याकांड में कोर्ट से 14 वर्ष की सजा सुनाई गई थी। जिसके बाद से आरोपी जेल में था।
सूत्रों के अनुसार कुछ माह पूर्व आरोपी ने फर्जी जुनाइल कराकर अपनी जमानत करा ली थी। जमानत पर छूटने के बाद आरोपी लिसाड़ी गेट के लोहरपुरा स्थित जमीन को अपना बताकर कब्जा करना चाह रहा था। सोमवार को एसएसपी कार्यालय पहुंचे लोहरपुरा निवासी लोगों ने आरोपी के खिलाफ जमकर हंगामा करते हुए आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी।
एसएसपी ने लिसाड़ी गेट पुलिस को तुरंत आरोपी की गिरफ्तारी कर जेल भेजने का आदेश दिया था। इसी के चलते पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई थी। आरोपी को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। लिसाड़ी गेट थाना प्रभारी संजय वर्मा ने बताया कि आरोपी की तलाश में लगातार छापेमारी चल रही थी। लेकिन आरोपी पुलिस को चकमा दे रहा था।
Tagsउत्तरप्रदेशउत्तरप्रदेश न्यूज़शारिक गैंगहिस्ट्रीशीटरहत्याकांडदिन की बड़ी ख़बरअपराध खबरजनता से रिश्ता खबरदेशभर की बड़ी खबरताज़ा समाचारआज की बड़ी खबरआज की महत्वपूर्ण खबरहिंदी खबरजनता से रिश्ताबड़ी खबरदेश-दुनिया की खबरराज्यवार खबरहिंदी समाचारआज का समाचारबड़ा समाचारनया समाचारदैनिक समाचारब्रेकिंग न्यूजBig news of the daycrime newspublic relation newscountrywide big newslatest newstoday
Next Story





