- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- हिस्ट्रीशीटर ने...
उत्तर प्रदेश
हिस्ट्रीशीटर ने बाप-बेटे पर सरिया से किया जानलेवा हमला, आरोपी गिरफ्तार
Shantanu Roy
1 July 2022 3:16 PM GMT

x
बड़ी खबर
गोरखपुर। गोरखपुर में शुक्रवार को हिस्ट्रीशीटर ने पिता-पुत्र पर सरिया से हमला कर दिया। इस घटना में दोनों घायल हो गए। मारपीट होता देख लोगों ने बीच बचाव किया। इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने आरोपी हिस्ट्रीशीटर को मौके से गिरफ्तार कर लिया। उसके बाद उसे कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे बाद में जेल भेज दिया गया।
हिस्ट्रीशीटर पर दर्ज हैं कई केस
कसिहरा गांव निवासी राम सिंह (70) अपने दरवाजे के पास बैठे थे। इस दौरान राम सिंह का हिस्ट्रीशीटर श्यामसुंदर से रास्ते को लेकर कहासुनी हो गई। श्यामसुंदर ने सरिया से उन पर हमला कर दिया। पिता की आवाज सुनकर पास में ही काम कर रहे अशोक सिंह पहुंचे। श्यामसुंदर ने उसके ऊपर भी हमला कर दिया। बाबा और पिता की पिटाई देख पोता विशाल बचाने को दौड़ा। गांव वाले भी गए, लेकिन तब तक विशाल पर भी आरोपी ने हमला कर कर दिया।
तहरीर के आधार पर केस दर्ज
एसपी साउथ अरुण कुमार सिंह ने बताया कि राम सिंह के छोटे बेटे सुनील सिंह की तहरीर पर हिस्ट्रीशीटर श्यामसुंदर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। हिस्ट्रीशीटर पर पहले से ही 7 केस दर्ज हैं।
Next Story