उत्तर प्रदेश

लुप्त नदियों का लिखा जाएगा इतिहास,पश्चिमी उत्तर प्रदेश की प्रकाशित होगी पुस्तकें

mukeshwari
3 Jun 2023 1:23 PM GMT
लुप्त नदियों का लिखा जाएगा इतिहास,पश्चिमी उत्तर प्रदेश की प्रकाशित होगी पुस्तकें
x

बागपत, (हि.स.)। प्रख्यात इतिहासकार डॉ अमित राय जैन ने केंद्रीय जल शक्ति मंत्री से मुलाकात कर उनसे देश के प्राचीन जल संसाधनों एवं वर्षा जल संग्रहण की प्राचीन भारतीय पद्धतियों पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश की लुप्त हो चुकी या लुप्तप्राय नदियों के प्राचीन इतिहास संस्कृति और सभ्यता पर आधारित आंकड़ों को इकट्ठा कर उन पर पुस्तकों का प्रकाशन किया जाए। जिसके लिए जल शक्ति मंत्रालय इतिहासकार अमित राय जैन को हर प्रकार का सहयोग देगा।

केंद्रीय जल शक्ति मंत्री से हुई भेंट के विषय में जानकारी देते हुए डॉक्टर जैन ने बताया कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश एवं एनसीआर की विलुप्त नदियों के प्राचीन संदर्भ एवं इतिहास पर साहित्यिक काम करना तय किया गया।

मुलाकात के दौरान डॉक्टर जैन में उनके द्वारा पूर्व में लिखित सैक्रेड रिवर्स ऑफ इंडिया नाम की पुस्तक केंद्रीय मंत्री को भेंट की और बताया कि इस पुस्तक में भारत की प्राचीन 15 नदियों के विषय में सर्वांग वर्णन किया गया है।

केंद्रीय मंत्री ने जल शक्ति मंत्रालय के अंतर्गत जल एवं नदियों पर काम करने वाले लोगों को एकत्र कर सेमिनार किए जाने पर भी चर्चा की।

mukeshwari

mukeshwari

प्रकाश सिंह पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, प्रकाश जनता से रिश्ता वेब साइट में बतौर content writer काम कर रहे हैं। उन्होंने श्री राम स्वरूप मेमोरियल यूनिवर्सिटी लखनऊ से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है। प्रकाश खेल के अलावा राजनीति और मनोरंजन की खबर लिखते हैं।

    Next Story