उत्तर प्रदेश

खतौली विधानसभा सीट पर रालोद गठबंधन प्रत्याशी मदन भैया की ऐतिहासिक जीतः नरेश टिकैत

Admin4
10 Dec 2022 12:53 PM GMT
खतौली विधानसभा सीट पर रालोद गठबंधन प्रत्याशी मदन भैया की ऐतिहासिक जीतः नरेश टिकैत
x
मुजफ्फरनगर। भाकियू सुप्रीमो चौधरी नरेश टिकैत ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि खतौली विधानसभा सीट पर रालोद गठबंधन प्रत्याशी मदन भैया की ऐतिहासिक जीत भारतीय जनता पार्टी के लिए खतरे की घंटी है। आगामी लोकसभा चुनाव 2024 में इस चुनाव परिणाम का असर दिखाई देगा। भारतीय जनता पार्टी देश में तानाशाही पूर्वक सरकार चला रही है, जनता को तानाशाही नहीं प्यार चाहिए। लगता है कि भारतीय जनता पार्टी की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। उसे किसानों और मजदूरों की कतई फिक्र नहीं है। भारतीय जनता पार्टी सरकार का तानाशाही रवैया इस सरकार को ले डूबेगा।
खतौली विधानसभा में विक्रम सैनी की पत्नी राजकुमारी की हार पर चौधरी नरेश टिकैत ने कहा कि उनकी हार का प्रमुख कारण बेतुकी बात है। उन्होंने भारत के पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के सुपुत्र चौधरी स्वर्गीय चौधरी अजीत सिंह एवं जयन्त चौधरी पर अभद्र टिप्पणी की थी, जिसे सुनकर किसान बर्दाश्त नहीं कर सके और उसे अपना अपमान माना, जिसका नतीजा चुनावी परिणाम है।
Admin4

Admin4

    Next Story