उत्तर प्रदेश

शादी करने जा रहे युवक-युवती को हिंदू संगठन ने रोका, लगाया ये आरोप

jantaserishta.com
19 April 2022 5:33 PM IST
शादी करने जा रहे युवक-युवती को हिंदू संगठन ने रोका, लगाया ये आरोप
x
देखें वीडियो।

मुरादाबाद: यूपी में मुरादाबाद कलेक्ट्रेट में शादी करने जा रहे प्रेमी-प्रेमिका को हिंदू युवा वाहिनी के पदाधिकारियों ने रोक दिया. हिंदू युवा वाहिनी के पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि युवक, युवती को लुधियाना से भगा कर लेकर आया है और अपना नाम बदलकर युवती से कोर्ट मैरिज कर रहा है. हिंदू युवा वाहिनी के पदाधिकारियों ने युवक को पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया.

सिविल लाइंस पुलिस युवक-युवती को अपने साथ महिला थाने लेकर पहुंची. हिंदू युवा वाहिनी के पदाधिकारियों ने युवती के परिजनों को दे दी. युवती के परिजन सूचना पाकर मुरादाबाद पहुंचे और युवती को समझा-बुझाकर अपने साथ वापस लेकर जा रहे हैं. फिलहाल युवक से सिविल लाइन पुलिस द्वारा पूछताछ करके कार्रवाई की जा रही है.
हिंदू युवा वाहिनी के जिलाध्यक्ष अंकित शर्मा ने कहा कि युवक अपना नाम बदलकर एक युवती को सोशल मीडिया साइट के जरिए प्रेम जाल में फंसा कर मुरादाबाद बुला लिया था, जिसकी जानकारी जैसे ही हिंदू युवा वाहिनी को हुई तो कोर्ट मैरिज को जा रहे प्रेमी जोड़े को रोका गया और पुलिस को सूचना दी गई.
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों को हिरासत में लेकर थाने पहुंच गई. जहां से युवती के परिजन आकर युवती को अपने साथ वापस ले गए. इस मामले में सीओ सागर जैन ने कहा कि लुधियाना की रहने वाली एक महिला की गुमशुदगी दर्ज है. वह मुरादाबाद आ गई थी और एक युवक के साथ मैरिज रजिस्ट्रेशन करवाना चाह रही थी.
सीओ सागर जैन ने कहा कि दोनों अलग समुदाय से हैं और युवक मुरादाबाद जनपद का ही रहने वाला है. ये दोनों पंजाब में ही मिले थे. ये लोग पहले भी वहां मिल चुके हैं. हिंदू युवा वाहिनी के कुछ लोगों ने यह शिकायत की थी तो पुलिस ने उसका संज्ञान लेते हुए कार्रवाई की, लड़के का नाम मैं अभी डिस्क्लोज़ नहीं कर सकता.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story