उत्तर प्रदेश

उ कोरिया में आईसीबीएम टेस्ट के दौरान किम जोंग के साथ पहली बार दिखाई दी बेटी

Rani Sahu
19 Nov 2022 6:02 PM GMT
उ कोरिया में आईसीबीएम टेस्ट के दौरान किम जोंग के साथ पहली बार दिखाई दी बेटी
x
सियोल । उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन ने पहली बार दुनिया को अपनी बेटी से रूबरू कराया। उत्तर कोरिया ने शुक्रवार को ह्वासोंग-17 अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल (आईसीबीएम) का परीक्षण किया। इस दौरान सबसे खास बात यह थी कि किम की बेटी भी उनके साथ मौजूद रही।
मिसाइल दागने के साथ ही उन्होंने अपना एक फोटो भी शेयर किया, जिसमें वह सफेद कोट पहने एक लड़की साथ हाथ में हाथ डाले दिख रहे हैं। वह लड़की कोई और नहीं बल्कि उनकी बेटी है। पहली बार दुनिया के सामने उन्होंने अपनी बेटी के होने की जानकारी दी है।
राज्य समाचार एजेंसी केसीएनए ने बताया कि उत्तर कोरिया ने शुक्रवार को ह्वासोंग-17 अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल (आईसीबीएम) का परीक्षण किया था, लेकिन हैरानी वाली बात उनकी बेटी की उपस्थिति रही, जिसकी इससे पहले कभी सार्वजनिक रूप से पुष्टि नहीं की गई थी। हालांकि किम की बेटी के नाम की जानकारी नहीं दी गई है। यह पहली बार है जब उत्तर कोरिया की सरकारी मीडिया ने किम की बेटी का ज़िक्र किया है या उसकी तस्वीरें सार्वजनिक की हैं। केसीएनए ने उनके नाम और उम्र जैसे उनके बारे में अधिक जानकारी नहीं दी।
उल्लेखनीय है कि किम की निजी जिंदगी के बारे में अभी भी बहुत कुछ पता नहीं है। दक्षिण कोरियाई मीडिया ने बताया कि किम ने 2009 में एक पूर्व गायिका री से शादी की थी और इस जोड़े के तीन बच्चे हैं जो 2010, 2013 और 2017 में पैदा हुए। किम जोंग उन ने कहा कि प्योंगयांग परमाणु हथियारों का परमाणु हथियारों से और पूर्ण सैन्य टकराव का उसी तरह से जवाब देगा। यह धमकी उत्तर कोरिया द्वारा एक और अंतरमहाद्वीपीय बैलेस्टिक मिसाइल (आईसीबीएम) के परीक्षण के एक दिन बाद आई है।
दुनियाभर से अलग-थलग किए जा चुके उत्तर कोरिया ने शुक्रवार को पूर्वी सागर की ओर यह मिसाइल दागी। दक्षिण कोरिया की सेना ने कहा कि यह कदम दक्षिण कोरिया और जापान की प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करने के लिए अमेरिका द्वारा किए गए उपायों के विरोध में उठाया गया।
किम जोंग उन के निजी जीवन के बारे में दुनिया को ज्यादा जानकारी नहीं है। लेकिन 2013 में पूर्व बॉस्केटबॉल स्टार डेनिस रोडमैन ने बताया था कि किम का एक बच्चा है, जिसे लोग जू ए के नाम से बुलाते हैं। उन्होंने कहा था कि किम जोंग उन एक अच्छे पिता हैं। डेनिस ने कहा था कि उनकी किम जोंग उन की पत्नी री सोल जू से भी मुलाकात हुई थी। उन्होंने कहा मैंने उनके बच्चे को गोद में लिया और री सोल से बात भी की।

KHABARBHARTIINDIA.COM

जनता से रिश्ता इस खबर की पुष्टि नहीं करता है ये खबर जनसरोकार के माध्यम से मिली है और ये खबर सोशल मीडिया में वायरलहो रही थी जिसके चलते इस खबर को प्रकाशित की जा रही है। इस पर जनता से रिश्ता खबर की सच्चाई को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं करता है।

Next Story