- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- हाईवे हादसा :...
उत्तर प्रदेश
हाईवे हादसा : ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई बाइक, दो भाइयों की दर्दनाक मौत
Saba Naaz
15 Jun 2025 8:43 PM IST

x
Uttar Pradesh उत्तरप्रदेश : दिल्ली हाईवे पर ट्रैक्टर टाॅली में बाइक घुसने से रामपुर के शाहबाद थाना क्षेत्र के गांव अनवे निवासी विशाल (20) और उसके चचेरे भाई राजेश (19) की मौत हो गई। दोनों चचेरे-तहेरे भाई नाईपुरा के सामने बने अंडरपास के ढाल पर हादसे का शिकार हुए।
वह रामपुर से काम करने के लिए दिल्ली जा रहे थे। बताया कि रविवार सुबह पुलिस को सूचना मिली कि हाईवे पर नाईपुरा के सामने हादसा हो गया है। इसमें बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई है। सूचना पाकर औद्योगिक चौकी इंचार्ज सुनील कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।
देखा दिल्ली से मुरादाबाद जाने वाले वाहनों की लेन पर अंडरपास का जहां ढाल खत्म हो रहा है, वहां ट्रैक्टर टाॅली खड़ी है। उसके निकट हादसाग्रस्त बाइक पड़ी है। बराबर ही हादसे का शिकार दो युवकों के शव पड़े हैं। उनकी पहचान रामपुर के शाहबाद थाना के गांव रामपुर के शाहबाद थाना क्षेत्र के गांव अनवे निवासी विशाल (20) और उसके चचेरे भाई राजेश(19)के रूप में की गई। दोनों चचेरे-तहेरे भाई दिल्ली में काम करते और दिल्ली में ही रहते थे।
सुबह भी काम करने जा रहे थे। उनकी बाइक सामने से आए ट्रैक्टर टाॅली में घुस गई। ट्रैक्टर टाॅली पकड़ ली गई है। चालक मौके से फरार हो गया। परिजन पोस्टमार्टम कराने के बाद शव घर ले गए हैं। रविवार सुबह हादसे के पीछे हाईवे पर वाहनों का वनवे दौड़ना माना जा रहा है। हाईवे पर चल रहे निर्माण कार्य के चलते ट्रैफिक वनवे कर रखा है। दिल्ली से मुरादाबाद जाने वाले वाहनों की लेन पर ही दोनों तरफ के वाहन दौड़ रहे हैं। मुरादाबाद से दिल्ली जाने वाले वाहनों की लेन अवरोध लगाकर बंद कर रखी है।
जब बाइक सवार दोनों युवक अंडरपास के ढाल पर आए तो सामने से ट्रैक्टर टाॅली आ गया। जिसमें बाइक घुस गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रैक्टर टाॅली घूमकर हाईवे पर आ गई। जिससे हाईवे पर वाहनों का आवागमन बाधित हो गया। जाम की स्थिति बन गई। पुलिस ने ट्रैक्टर टाॅली को हटवाया। तब जाकर यातायात सुचारु हो सका।
Tagsट्रैक्टर-ट्रॉलीटकराईबाइकभाइयोंमौतTractor-trolleycollidedbikebrothersdeathजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





