- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- नाराज होकर लौटे उच्च...

न्यूज़क्रेडिट: अमरउजाला
उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय शनिवार का आगरा कॉलेज में आयोजित चित्रकला प्रदर्शनी का उद्घाटन करते पहुंचे थे, लेकिन चपरासी ने गेट ही नहीं खोला। 15 मिनट तक इंतजार करने के बाद मंत्री वापस चले गए।
प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय की गाड़ी के लिए आगरा कॉलेज का गेट नहीं खोला गया। इस पर मंत्री कार्यक्रम में शामिल नहीं हुए और नाराज होकर लौट गए। वह यहां चित्रकला प्रदर्शनी का उद्घाटन करने के लिए पहुंचे थे। कॉलेज के प्राचार्य ने इस मामले की जांच कराने की बात कही है।
शनिवार को आगरा कॉलेज में आयोजित चित्रकला प्रदर्शनी में उच्च शिक्षा मंत्री को उद्घाटन करना था। वह करीब सवा दस बजे कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पहुंचे थे। कॉलेज परिसर में छात्रों की भीड़ थी। यहां करीब 10 से 15 मिनट तक चपरासी ने गेट नहीं खोला। इस पर उच्च शिक्षा मंत्री लौट आए।
काफी देर खड़े रहे कैबिनेट मंत्री
उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय का कहना है कि कॉलेज में चित्रकला प्रदर्शनी में आमंत्रित किया गया था, वहां गेट पर पहुंचा था। काफी देर खड़े होने पर गेट नहीं खुला तो सोचा कार्यक्रम नहीं होगा। इसके चलते वह लौट आए।
आगरा कॉलेज के प्राचार्य अनुराग शुक्ला का कहना है कि यह आगरा कॉलेज का कार्यक्रम नहीं था। यहां की एक शिक्षक ने अपनी संस्था की बैनर तले कार्यक्रम कराया था। उन्होंने उच्च शिक्षा मंत्री के आगमन की जानकारी भी कॉलेज प्रशासन को नहीं दी। गेट क्यों नहीं खोला इसकी में जांच करवाता हूं। शिक्षक को भी नोटिस जारी किया जाएगा।