उत्तर प्रदेश

तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार युवकों को कुचला, 2 की हुई मौत

Admin Delhi 1
9 Dec 2022 12:55 PM GMT
तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार युवकों को कुचला, 2 की हुई मौत
x

बरेली: उत्तर प्रदेश में बरेली के फतेहगंज पश्चिमी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार 2 युवकों को कुचल दिया। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद फतेहगंज पश्चिमी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस अधीक्षक बरेली ग्रामीण राजकुमार अग्रवाल ने बताया कि प्रमोद और बंटी देर रात दोनों युवक बाइक से आ रहे थे।

पश्चिमी थाना क्षेत्र में टूयूलिया पुलिया के पास तेज रफ्तार वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। सूचना पर पुलिस ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

Next Story