उत्तर प्रदेश

तेज रफ्तार टेंपो अनियंत्रित होकर नाले में पलटी , हादसे में आठ लोग घायल

Tara Tandi
1 May 2024 11:24 AM GMT
तेज रफ्तार टेंपो अनियंत्रित होकर नाले में पलटी , हादसे में आठ लोग घायल
x
लखनऊ : राजधानी लखनऊ के गुड़म्बा इलाके के रिंग रोड पर जगरानी अस्पताल के पास बुधवार दोपहर तेज रफ्तार टेम्पो अनियंत्रित होकर नाले में में पलट गया। घटना में टेम्पो सवार आठ लोग मामूली रूप से और एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।
घायलों में जानकीपुरम निवासी अंजलि और आरती तिवारी समेत सभी को जगरानी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक व्यक्ति के दोनों हाथ फ्रेक्चर होने के कारण लोहिया अस्पताल रेफर किया गया। इसके अलावा, अन्य को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। टेम्पो चालक गन्ने का पुरवा निवासी देशराज भी घायल हो गया।
Next Story