उत्तर प्रदेश

Mirzapur में तेज रफ्तार tanker का कहर

Ratna Netam
27 Jun 2026 7:01 PM IST
Mirzapur में तेज रफ्तार tanker का कहर
x
मासूम छात्र की जान गई

Mirzapur मिर्जापुर : उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में विंध्याचल थाना क्षेत्र के अष्टभुजा चौकी अंतर्गत टोल प्लाजा के पास शनिवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार टैंकर की चपेट में आने से साइकिल से स्कूल जा रहे 12 वर्षीय छात्र की मौके पर ही मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार, गोपालपुर मड़गुड़ा गांव निवासी अशोक का पुत्र यशवंत गांव के ही परिषदीय विद्यालय में कक्षा पांच का छात्र था। रोज की तरह वह शनिवार सुबह साइकिल से स्कूल जा रहा था, तभी टोल प्लाजा के पास एक तेज रफ्तार टैंकर ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बच्चा सड़क पर गिर गया और टैंकर के पहिए के नीचे आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

यह बच्चा अपने माता-पिता की इकलौती संतान था, जिससे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और आक्रोश फैल गया।गुस्साए ग्रामीणों ने प्रयागराज–मिर्जापुर मार्ग पर जाम लगा दिया और सड़क पर लोहे का गार्डर रखकर आवागमन रोक दिया। करीब दो घंटे तक हाईवे पर यातायात पूरी तरह बाधित रहा, जिससे लंबी कतारें लग गईं और यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे दोषी चालक की गिरफ्तारी और पीड़ित परिवार को मुआवजे की मांग पर अड़े रहे। बाद में थाना प्रभारी अजीत सिंह द्वारा कार्रवाई और सहायता के आश्वासन के बाद जाम को हटवाया गया।पुलिस ने टैंकर को कब्जे में ले लिया है, जबकि चालक मौके से फरार हो गया था। उसकी तलाश जारी है। घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Next Story