- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- हाईवे पर तेज रफ्तार...

x
जालौन। झांसी कानपुर हाईवे पर एट के पास रोडवेज बस भोर के समय अनियंत्रित होकर पलट गई। तेज रफ्तार बस के पलटते ही यात्रियों में चीख-पुकार मच गई।। वहां से गुजर रहे राहगीरों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी और यात्रियों को बस से निकालने में जुट गए । सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। इसमें एक यात्री की हालत गम्भीर बताई जा रही है।
जानकारी के मुताबिक एट थाना क्षेत्र के झांसी कानपुर हाईवे पर बने टोल प्लाजा के नजदीक उरई से सवारियों को लेकर झांसी की ओर जा रही उरई डिपो की बस पलट गई। बताया जा रहा है तेज रफ्तार बस के चालक को झपकी लग गई, जिससे बस अनियंत्रित होकर हाईवे किनारे खंती में जाकर पलट गई। बस के पहिये ऊपर हो गए। बस पलटते ही उसमें सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई।
वहां से गुजर रहे राहगीरों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी मौके पर पहुंची पुलिस ने बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला। घायलों को हाईवे की एंबुलेंस से डॉक्टर अफजल खान की देखरेख में सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां पर उनका इलाज चल रहा है। इस हादसे में 14 यात्री घायल बताए जा रहे है। वहीं हादसे की खबर लगते ही यात्रियों के परिवार जन भी अस्पताल पहुंचे गए। बस चालक मौके से फरार हो गया, जिसकी पुलिस खोजबीन कर रही है।
Tagsदिन की बड़ी ख़बरअपराध खबरजनता से रिश्ता खबरदेशभर की बड़ी खबरताज़ा समाचारआज की बड़ी खबरआज की महत्वपूर्ण खबरहिंदी खबरजनता से रिश्ताबड़ी खबरदेश-दुनिया की खबरराज्यवार खबरहिंदी समाचारआज का समाचारबड़ा समाचारनया समाचारदैनिक समाचारब्रेकिंग न्यूजBig news of the daycrime newspublic relation newscountrywide big newslatest newstoday

Admin4
Next Story