उत्तर प्रदेश

काशी के घाटों पर मिलेगा हाईस्पीड इंटरनेट, लगेंगे 4G टावर

Kiran
18 Sept 2023 4:02 PM IST
काशी के घाटों पर मिलेगा हाईस्पीड इंटरनेट, लगेंगे 4G टावर
x
वाराणसी: घाटों पर आने वाले पर्यटकों व आसपास रहने वाले लोगों को अब हाईस्पीड इंटरनेट मिलेगा। सामने घाट से नमो घाट तक 4जी टावर लगेंगे। वहीं 150 से अधिक पोल के जरिये नेटवर्क संबंधित तार लगाए जाएंगे। इसका खाका नगर निगम ने तैयार कर लिया है।
मोबाइल का नेटवर्क कमजोर होने से घाट किनारे रहने वाले गंगा स्नान, दर्शन-पूजन और घूमने आने वालों को परेशानी होती है। बीएसएनएल ने नेटवर्क ठीक कराने का प्रयास किया, लेकिन कामयाबी नहीं मिली। अब नगर निगम ने पहल की है। दरअसल, घाटों किनारे के 50 हजार बिजली उपभोक्ता भी नेटवर्क की दिक्कत से परेशान हैं। बिल आदि नहीं बन पा रहा। टावर लगने से उनकी समस्या दूर होगी
नगर निगम को होगी आय घाटों पर निजी टेलीकाम कंपनियों की ओर से टावर लगाए जाएंगे। कंपनियों की ओर से नगर निगम को किराया मिलेगा। इससे निगम की आय बढ़ेगी। अपर नगर आयुक्त दुष्यंत मौर्या ने बताया कि निगम ने कार्यकारिणी की बैठक में प्रस्ताव बनाया था। इसे सदन ने मंजूरी दे दी है। जल्द डीपीआर रिपोर्ट भेजी जाएगी।
Next Story