- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- तेज रफ्तार डबल डेकर बस...

x
उत्तर प्रदेश | फर्रुखाबाद जिले से दिल्ली जा रही IRTC फर्म की डबल डेकर बस अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। जिससे बस में बैठी लगभग दो दर्जन से अधिक यात्री घायल हो गए। हादसे की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने आनन-फानन में घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चालक सहित चार लोगों की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया।
जानकारी के मुताबिक, दिल्ली के निकली IRTC फर्म की डबल डेकर बस थाना नवाबगंज के ग्राम नगला जोधा के निकट अनियंत्रित होकर पलट गई। बस पलटते ही यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। बस पलटनें की खबर पर आस-पास के ग्रामीण व थाना पुलिस नें बस के शीशे तोड़कर यात्रियों को बाहर निकाला। लगभग दो दर्जन से अधिक यात्री घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए सीएचसी लाया गया।
वहीं, हालत गंभीर होने पर बस चालक थाना कादरी गेट के नगला पजाबा निवासी 40 वर्षीय चालक मदन लाल, 80 वर्षीय सोबरन सिंह व उनके पुत्र 46 वर्षीय रघुवीर व 40 वर्षीय प्रदीप कुमार को लोहिया अस्पताल में रिफर किया गया। चारों को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चालक मदन लाल की हालत गंभीर बताई जा रही है। यात्रियों ने चलाक पर बस तेज चलाने का आरोप लगाया है।
Next Story