- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- तेज रफ्तार कार ने तीन...

x
शाहजहांपुर। कांट रोड पर रसूलापुर मोड़ पर बिजली मिस्त्री समेत दो लोग ट्रैक्टर-ट्रॉली में टैंट का सामान सही कर रहे थे। इस दौरान कांट की ओर से आ रही कार दोनों को टक्कर मारते हुए ट्राली में जाकर घुस गई। जिससे दोनों लोग घायल हो गए। टक्कर लगने से ट्रैक्टर पर से गिरकर एक युवक और घायल हो गया। तीनों घायलों को जिला अस्पताल लाया गया। उपचार के दौरान बिजली मिस्त्री समेत दो लोगों की मौत हो गई और एक युवक को भर्ती कराया गया। जिसे प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।
कांट थाना क्षेत्र के गांव दिलावरपुंर निवासी 26 वर्षीय धर्मवीर पुत्र रामनरेश बिजली मिस्त्री था। जबकि 22 वर्षीय सोनू पुत्र नन्हे लाल निवासी मोहल्ला गढ़ी पश्चिचमी थाना कांट टैंट हाउस पर काम करते था। मनोज निवासी जलालनगर थाना सदर बाजार की कस्बे में टैंट हाउस की दुकान है। कृभकों फर्टीलाइजर कालोनी में कोई कार्यक्रम था। कस्बा कांट से ट्रैक्टर-ट्रॉली में टैंट हाउस से रजाई, गद्दा आदि सामान लेकर शाम को फर्टीलाइजर कालोनी में आ रहे थे। ट्राली पर धर्मपाल, सोनू व मनोज सवार थे।
ट्रॉली पर रखा सामान गिरने लगा तो चालक ने कांट रोड पर रसूलापुर गांव के सामने ट्रैक्टर को रोक दिया। धर्मवीर व सोनू उतरकर ट्राली के पीछे खड़े होकर सामान सही कर रहे थे। इस दौरान कांट की तरफ से तीव्रगति से आ रही कार ने दोनों को टक्कर मारते हुए ट्राली में पीछे से जाकर घुस गई। जबकि ट्रैक्टर पर बैठा मनोज नीचे गिर गया।
सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों घायलों को जिला अस्पताल भेज दिया। तीनों को भर्ती कराया गया। उपचार के दौरान सोनू व धर्मवीर की मौत हो गई। जबकि मनोज के अधिक चोट नहीं थी और छुट्टी कराके चला गया। पुलिस ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराया। पुलिस ने कार के अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Admin4
Next Story