- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Jhansi में तेज रफ्तार...
उत्तर प्रदेश
Jhansi में तेज रफ्तार बस रोड रोलर से टकराई, दर्जनों यात्री घायल
Tara Tandi
9 April 2025 4:42 PM IST

x
Jhansi झांसी: उत्तर प्रदेश के झांसी जिले में एक भीषण सड़क हादसा हो गया। बता दें कि, झांसी-कानपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर बुधवार सुबह एक निजी यात्री बस के तेज गति के कारण अनियंत्रित होकर रोड रोलर से टकरा गई। जिसकी वजह से 10 से 15 यात्री घायल हो गए। घायलों में एक होमगार्ड समेत तीन की हालत गंभीर है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, अयोध्या से मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले के पिछोर जा रही एक निजी स्लीपर बस झांसी-कानपुर राजमार्ग पर चिरगांव थाना क्षेत्र में सेमरी टोल प्लाजा पार करने के बाद तेज रफ्तार होने के कारण सड़क पर खड़े रोड रोलर से टकरा गई। दुर्घटना के समय बस में 60 से 70 यात्री सवार थे। टक्कर होते ही बस चालक बस छोड़कर भाग गया, जबकि यात्री चीखने-चिल्लाने लगे।
स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही सेमरी टोल प्लाजा से एंबुलेंस और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को पास के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। एक होमगार्ड समेत तीन गंभीर रूप से घायल यात्रियों को झांसी मेडिकल कॉलेज भेजा गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बस की गति इतनी तेज थी कि बस का अगला हिस्सा चकनाचूर हो गया। घायलों में चिरगांव के करगुंवा निवासी होम गार्ड जवान अलख प्रकाश राजपूत और मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले के पिछौर निवासी किशन लोधी और रामकुमार लोधी की हालत गंभीर बताई जा रही है।
पुलिस ने बताया कि हादसे में तीन लोगों की हालत गंभीर है, सभी घायलों का इलाज किया जा रहा है। पुलिस ने इस भीषण गर्मी में बस यात्रियों के लिए भोजन और पानी की व्यवस्था की तथा शेष यात्रियों को दूसरी सरकारी बस से उनके गंतव्य तक भेजा। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बस को कब्जे में ले लिया है और जांच शुरू कर दी है।
TagsJhansi बस रोड रोलर टकराईदर्जनों यात्री घायलJhansi bus collided with road rollerdozens of passengers injuredजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





