- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- तेज रफ्तार बोलेरो...
x
लखनऊ। लखनऊ में भीषण सड़क हादसा हो गया है। जहां तेज रफ्तार बोलेरो रेलिंग तोड़ते हुए पॉलिटेक्निक फ्लाईओवर से 30 फीट नीचे गिर गई। इस दौरान हादसे में तीन युवकों की जान चली गई। जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। सभी बोलेरो सवार अयोध्या से शादी समारोह से लौट रहे थे।
जानकारी के अनुसार बोलेरो की रफ्तार इतनी तेज थी कि वह फ्लाईओवर के डिवाइडर से टकरा के नीचे गिर गई। गाड़ी में सवार चार लोग उसी में दब गए। राहगीरों ने पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से गाड़ी को सीधा किया। इसके बाद रेस्क्यू आपरेशन शुरू कर सभी को बाहर निकाला गया। पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजा है। पुलिस मृतकों व घायल के परिवारजन से संपर्क करने का प्रयास कर रही है। कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। इसमें गाड़ी का चालक बुरी तरह से फंस गया था।
#UPCM @myogiadityanath जी ने जनपद लखनऊ में हुए सड़क हादसे में हुई जनहानि पर गहरा दुःख प्रकट किया है।मुख्यमंत्री जी ने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।
— CM Office, GoUP (@CMOfficeUP) February 19, 2023
वहीं, DCP उत्तरी का कहना है कि रात एक बजे एक बोलेरो बेकाबू होकर फ्लाईओवर से नीचे गिर गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने राहगीरों की मदद से बोलेरो का दरवाजा तोड़कर चारों युवकों को बाहर निकाला गया। इसके बाद लोहिया अस्पताल में भर्ती करवाया।
DCP ने बताया कि जहां एक युवक की मौत हो गई। जबकि तीन युवकों की हालत गंभीर होता देख डॉक्टरों ने ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। जहां दो अन्य युवकों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान प्रांशु शुक्ला, अमित कुमार और राजकुमार के रूप में हुई है। जबकि घायल की पहचान हर्ष शुक्ला के रूप में हुई। सभी लोग लखनऊ के रहने वाले है। बताया जा रहा है कि घटना के वक्त गाड़ी की स्पीड काफी ज्यादा थी। जिसे ड्राइवर से कंट्रोल ना होने की वजह से डिवाइडर पर चढ़ी। जिसके बाद ये हादसा हुआ है।
Next Story