उत्तर प्रदेश

हाई प्रोफाइल लखीमपुर हिंसा केस: मुश्किल में केंद्रीय मंत्री टेनी के बेटे आशीष मिश्रा, कोर्ट ने 307 धारा लगाने का आदेश दिया, SIT ने सोची समझी साजिश माना

jantaserishta.com
14 Dec 2021 3:33 PM IST
हाई प्रोफाइल लखीमपुर हिंसा केस: मुश्किल में केंद्रीय मंत्री टेनी के बेटे आशीष मिश्रा, कोर्ट ने 307 धारा लगाने का आदेश दिया, SIT ने सोची समझी साजिश माना
x

नई दिल्ली: लखीमपुर हिंसा केस (Lakhimpur Kheri violence) के आरोपी आशीष मिश्रा (Ashish Mishra) की मुश्किलें अब बढ़ने वाली हैं. सीजेएम कोर्ट ने आशीष मिश्रा पर 307 धारा लगाने का आदेश दे दिया है. मतलब अब हत्या के प्रयास की धारा (307) के तहत आशीष मिश्रा की जांच होगी.

बता दें कि मामले की जांच कर रहे अधिकारी ने कड़ी धाराएं लगाने की गुजारिश सीजीएम कोर्ट से की थी. इसकी मंजूरी अब कोर्ट ने दे दी है.
जांच अधिकारी ने आशीष मिश्रा समेत सभी आरोपियों पर लगी गैर इरादतन हत्या (304A), लापरवाही से गाड़ी चलाने 279, और गंभीर चोट पहुंचाने 338 की धारा हटाने की अर्जी दी थी. इसके साथ ही आशीष मिश्रा पर जांच अधिकारी ने हत्या के प्रयास की धारा 307, खतरनाक हथियार से चोट पहुंचाने की धारा 326, समान उद्देश्य से कई लोगों के द्वारा की गई घटना 34, व 3/25 arms act लगाने की अनुमति मांगी थी.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story