उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश में अगले 6 दिन भारी बारिश के आसार

Admin Delhi 1
21 Sep 2022 7:54 AM GMT
उत्तर प्रदेश में अगले 6 दिन भारी बारिश के आसार
x

लखनऊ: पिछले सप्ताह हुई जोरदार बारिश के बाद दो-तीन मौसम खुला रहा। अब फिर मानसून सक्रिय है। कल सुबह से भीषण उमस के साथ तापमान भी 33 डिग्री सेल्सियस के पार चला गया। लेकिन शाम को बादल घिरे और बारिश शुरू हो गई। मौसम विभाग के मुताबिक अगले छह दिन मौसम ऐसा ही रहेगा। एक-दो दिन तेज बरसात हो सकती है। लखनऊ में अब तक इस मानसून में 363 मिलीमीटर ही बरसात हुई है। यह सामान्य से 41 फीसदी कम है। मानसून के इस बार भी देर से विदाई की उम्मीद है। ऐसे में संभावना जताई जा रही है अगले कुछ दिनों में अच्छी बरसात होगी। मौसम विभाग ने अगले छह दिनों का जो पूर्वानुमान लगाया है उसके मुताबिक बदली छाई रहेगी। बरसात भी होगी। इसके बाद 23 सितम्बर से अगले तीन दिनों तक तेज बरसात हो सकती है। अधिकतम तापमान 32-33 और न्यूनतम तापमान 24-25 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

बंगाल की खाड़ी के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र बनने से यूपी के भी कई इलाकों में अगले कुछ दिनों तक भारी बारिश की संभावना है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने मछुआरों को भारी बारिश की संभावना के कारण नदियों में न जाने की सलाह दी है। उत्तर प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से भारी बारिश का कारण बने मॉनसून की सक्रियता जारी है। अगले 24 घंटों के दौरान देश के पूर्वी हिस्सों में कई जगहों पर फिर बारिश की संभावना है। मौसम कार्यालय के अनुसार, भारत में 7 प्रतिशत अधिक बारिश हुई थी, लेकिन आठ राज्यों – उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, दिल्ली, पंजाब, त्रिपुरा, मिजोरम और मणिपुर में कम बारिश दर्ज की गई। कहा जा रहा है कि 21 और 22 सितंबर को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में और 20 और 21 सितंबर को पूर्वी उत्तर प्रदेश में गरज और बिजली गिरने के साथ मध्यम से भारी वर्षा होने की संभावना है।

Next Story