- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- तेज आंधी के बाद जोरदार...

आगरा: ताजनगरी आगरा में रविवार की दोपहर तेज आंधी के बाद जोरदार बारिश हुई। हवा की रफ्तार हादसों का सबब बन गई। अलग-अलग जगह एक दर्जन से अधिक हादसे हुए। हादसों में दो की मौत हो गई। एक दर्जन से अधिक लोग जख्मी हुए हैं। देहात में बाह और पिनाहट क्षेत्र में सैकड़ों में बिजली गुल हो गई। दर्जनों खंभे टूट गए। जगह-जगह पेड़ गिर पड़े। टिनशेड उड़ गए। वहीं रामबाग चौराहे पर बड़ा हादसा टल गया। साइनेज भर-भराकर गिर पड़ा। बिजली के तारों में भयंकर स्पार्किंग हुई। भागकर राहगीरों ने अपनी जान बचाई।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





