- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- ट्रेलर और बाइक की...
उत्तर प्रदेश
ट्रेलर और बाइक की जोरदार टक्कर, दो युवकों की मौत; एक घायल
Tara Tandi
12 May 2024 6:17 PM IST

x
आजमगढ़ : आजमगढ़ जिले के बरदह थाना क्षेत्र के जीवली बाजार बाईपास मोड़ के पास ट्रेलर-बाइक की टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं तीसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल भेजा। वहीं मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना से मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया है।
यह है पूरा मामला
बरदह थाना क्षेत्र के कुंभ गांव निवासी इंदल यादव (36), विवेक प्रजापति (22) व विकास बिंद (20) शनिवार की देर रात एक ही बाइक से जौनपुर जिले के गौराबादशाहपुर से वापस घर लौट रहे थे। अभी वे जीवली बाजार बाईपास मोड़ पर पहुंचे थे कि ट्रेलर ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में इंदल यादव व विवेक प्रजापति की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं विकास गंभीर रूप से घायल हो गया।
राहगीरों की सूचना पर बरदह थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और घायल विकास को तत्काल इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल भेजा। जहां डॉक्टरों ने उसकी हालत गंभीर देख हॉयर सेंटर रेफर कर दिया। जिसके बाद परिजन उसे ट्रामा सेंटर वाराणसी में भर्ती कराए। वहीं मृतक इंदल व विवेक के शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मृतक इंदल रोजी-रोटी के लिए गुजरात प्रांत के वापी शहर में रहता था। 15 दिन पूर्व ही वह घर आया था। वह दो पुत्र व दो पुत्रियों का पिता था। दूसरा मृतक विवेक प्रजापति दो भाई व दो बहनों में सबसे छोटा था। वह गोवा में प्राइवेट नौकरी करता था। बहन की शादी में शामिल होने के लिए 15 दिन पूर्व ही घर आया था। घटना से मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया है।
Tagsट्रेलर बाइकजोरदार टक्करदो युवकों मौतएक घायलTrailer bikemassive collisiontwo youths diedone injuredजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





