- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Lucknow में हीटवेव का...
उत्तर प्रदेश
Lucknow में हीटवेव का अलर्ट जारी, लू की चपेट में कई जिले
Tara Tandi
13 May 2025 11:21 AM IST

x
Lucknow लखनऊ: मौसम विभाग ने राज्य के तराई इलाकों में जहां बूंदाबांदी होने के संकेत दिए है वहीं, प्रदेश के पूर्वी 19 जिलों में हीटवेव का भी अलर्ट जारी किया है। आने वाले दिनों में उत्तर प्रदेश में गर्मी का पारा और चढ़ने वाला है। इस बीच राज्य के कई जिले लू की चपेट में आने को हैं।
मौसम विभाग ने 14 मई से प्रदेश के पूर्वी और तराई इलाके के 19 जिलों में लू के थपेड़े चलने की चेतावनी जारी की है। इस बदलाव से राज्य के बाकी हिस्सों के भी लू के चपेट में आने की संभावना है। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों में प्रदेश के कई जिलों में तापमान के 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने के संकेत दिए हैं।
आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबक, तीन-चार दिनों में तापमान में 5 से 6 डिग्री की बढ़ोतरी होगी। इसके साथ ही प्रदेश के पूर्वी तराई हिस्सों में 14 मई से लू चलने की संभावना है। इसके बाद लू का प्रसार प्रदेश के बाकी हिस्सों तक पहुंचेगा।
दूसरी ओर, 16 मई से राज्य के तराई इलाके में चक्रवाती परिसंचरण विकसित हो रहा है। इसके असर से तराई में तीन से चार दिनों के लिए फिर से मौसम बदलेगा और तेज हवाओं के साथ बूंदाबांदी संभव है।
तीन दिन में 45 डिग्री तक पहुंच सकता है तापमान
राजधानी में सोमवार को पारा 40 डिग्री सेल्सियस के पार रहा। सुबह से गर्मी ने लोगों को बेहाल किया। तेज धूप से तपिश बढ़ गई और लू ने लोगों को परेशान किया। बुध पूर्णिमा पर कार्यालयों और स्कूलों की छुट्टी होने के कारण लोग दोपहर में घरों से कम निकले। सड़कों पर सन्नाटा रहा। इक्का दुक्का लोग ही घरों से बाहर निकले। मौसम विभाग के अनुसार तीन दिनों में तापमान लगभग 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। लोगों को लू के प्रकोप से बचाव की सलाह दी है। सोमवार को राजधानी का अधिकतम तापमान 40 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया, जो सामान्य से 2.2 डिग्री अधिक रहा। मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को मौसम साफ रहेगा। अधिकतम तापमान 42 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रहने का अनुमान है।
TagsLucknow हीटवेवअलर्ट जारीलू चपेटकई जिलेLucknow heatwavealert issuedmany districts hit by heat waveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





