- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Lucknow-Agra तक लू का...
उत्तर प्रदेश
Lucknow-Agra तक लू का कहर, कई हिस्सों में गर्म रात का अलर्ट जारी
Tara Tandi
24 April 2025 12:17 PM IST

x
Lucknow लखनऊ । देश के अलग हिस्सों में मौसम का मिजाज बदला है। राजधानी दिल्ली समेत मैदानी इसलको में भीषण गर्मी पड़ रही है। साथ ही लू ने भी लोगो का हाल बुरा कर रखा है। कई राज्यों में लू को लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट भी जारी किया हुआ है। आज देश में मौसम का पूर्वानुमान मौसम विभाग की और से जारी किया है। उत्तर प्रदेश के मौसम कि बात की जाये तो यहां पर भी लू से लोगो को राहत नहीं मिलने वाली है। वही पहाड़ो में हल्की बारिश और बर्फ़बारी होने की संभावना जताई गई है।
मौसम विभाग की ओर से कहा गया है कि दिल्ली एनसीआर में आज का मौसम गर्म और शुष्क रहेगा। देश की राजधानी में दोपहर को लू चलने की चेतावनी जारी की है। वहीं तापमान अधिकतम 40 से 42 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 से 26 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है।
कैसा रहेगा यूपी का मौसम
उत्तर प्रदेश की बात करे तो यहां के ज्यादतर इलाके भीषण गर्मी की मार झेल रहे हैं और मौसम विभाग की ओर से इसमें कोई राहत मिलने की उम्मीद भी नहीं हैं पश्चिमी यूपी में लू की चपेट में है तो वहीं पूर्वी यूपी में मौसम विभाग की ओर से आंधी-पानी का अलर्ट जारी किया है। लखनऊ, आगरा, कानपूर जैसे जिलों में पारा 40 डिग्री पार जा सकता है। वहीं मौसम विभाग ने बांदा, कौशाम्बी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्ज़ापुर, चंदौली, चित्रकूट और वाराणसी में लू चलने की संभावना जताई है। इसके साथ संतरविदास नगर आजमगढ़ मऊ बलिया कनौज कानपूर कानपूर देहात और नगर, जौनपुर गाजीपुर में लू चलने के असर है।
प्रदेश में अगले 3 दिनों में अधिकतम तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोत्तरी होने की संभावना जताई जा रही है इसी तरह अगले 48 घंटो तक न्यूनतम तापमान में कोई भी बड़ा परिवर्तन नहीं होगा जबकि उसके बाद 2से 3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना है।
TagsLucknow-Agra लू कहरकई हिस्सों गर्म रातअलर्ट जारीLucknow-Agra heat wave havochot night in many partsalert issuedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





