उत्तर प्रदेश

यूपी के 19 जिलों में सोमवार तक लू और तेज गर्मी की संभावना

mukeshwari
21 May 2023 7:34 AM GMT
यूपी के 19 जिलों में सोमवार तक लू और तेज गर्मी की संभावना
x

उत्तर प्रदेश न्यूज डेस्क !!! भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने अगले 48 घंटों (रविवार और सोमवार) के लिए उत्तर प्रदेश के 18 जिलों में लू की चेतावनी जारी की है। आईएमडी ने कहा कि इन जगहों पर दिन का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर जाएगा। इसके बाद मंगलवार शाम से पांच दिनों तक पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में बारिश होगी। लू की चपेट में आने वाले जिले बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज, फतेहपुर, सोनभद्र, मिजार्पुर, मथुरा, आगरा, फिरोजाबाद, इटावा, औरैया, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर और आसपास के क्षेत्र हैं। लखनऊ मौसम कार्यालय प्रभारी मोहम्मद दानिश ने कहा कि ऊपर बताए गए 18 जिलों में से 12 में शनिवार को भी लू की स्थिति बनी हुई थी। आईएमडी ने इन 18 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।

गौरतलब है कि हीटवेव तब घोषित किया जाता है, जब अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस या उससे अधिक होता है, या तापामान लगातार दो दिनों में सामान्य से 4.5 डिग्री अधिक रहता है। उत्तर प्रदेश के जिलों में शनिवार को दिन का तापमान सामान्य से 3.5 डिग्री सेल्सियस अधिक हो गया। झांसी दिन का तापमान 45.1 डिग्री सेल्सियस, प्रयागराज 44.8, आगरा और वाराणसी (बीएचयू) 43, कानपुर 42.3, लखीमपुर खीरी, फुर्सतगंज और उरई में 42 डिग्री सेल्सियस के साथ राज्य में सबसे गर्म रहा। लखनऊ में अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 40.1 और 24.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राज्य की राजधानी में आसमान मुख्य रूप से साफ रहने का अनुमान है। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन, लखनऊ शाखा के पूर्व अध्यक्ष पी.के. गुप्ता ने कहा, सुनिश्चित करें कि आपका पानी का सेवन पूरे दिन लगातार होता रहे। घर से बाहर जाते समय, एक अतिरिक्त गिलास पानी पिएं। सिर को टोपी/सूती कपड़े से ढक लें।

mukeshwari

mukeshwari

प्रकाश सिंह पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, प्रकाश जनता से रिश्ता वेब साइट में बतौर content writer काम कर रहे हैं। उन्होंने श्री राम स्वरूप मेमोरियल यूनिवर्सिटी लखनऊ से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है। प्रकाश खेल के अलावा राजनीति और मनोरंजन की खबर लिखते हैं।

    Next Story