- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- गर्मी ने फरवरी में 52...
![गर्मी ने फरवरी में 52 साल का रिकॉर्ड तोड़ा गर्मी ने फरवरी में 52 साल का रिकॉर्ड तोड़ा](https://jantaserishta.com/h-upload/2023/02/11/2536482--52-4695898640x320.webp)
कानपुर: गर्मी ने फरवरी में दूसरी बार 52 वर्षों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। बीते शुक्रवार को दिन का पारा 31.2 डिग्री सेल्सियस चला गया जो सामान्य से करीब 8.0 डिग्री अधिक है। मौसम विभाग का कहना है कि अभी तापमान चढ़ेगा और तेज हवाएं चलेंगी। सोमवार से फिर सर्द हवाएं चलेंगी और पारा गिरेगा।
CSA यूनिवर्सिटी के मौसम विज्ञानी डा. एसएन सुनील पांडेय के मुताबिक, साल 1971 से अब तक 10 फरवरी से पहले कभी इतना अधिकतम तापमान नहीं रहा है। गुरुवार के मुकाबले शुक्रवार को दिन का पारा 02.8 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा।
रात का तापमान 10.4 डिग्री सेल्सियस रहा। यह भी सामान्य से 01.7 डिग्री अधिक है। शुक्रवार दोपहर को धूप सहन नहीं हुई। बाहर निकले लोग पसीना छूटते दिखे। ज्यादातर लोगों ने स्वेटर और जैकेट भी उतार दीं। वहीं मौसम विभाग के मुताबिक होली भीषण गर्मी के बीच लोग मनाएंगे। मार्च में पारा 40 डिग्री सेल्सियस के पार जाएगा।
मौसम विज्ञानी डॉ. पांडेय ने बताया कि शनिवार को तापमान और चढ़ सकता है। रविवार को यदि विक्षोभ का असर जल्दी खत्म हो गया तो इसके बाद सर्द हवाएं चलेंगी। हालांकि गर्मी अब बढ़ती जाएगी। शनिवार सुबह से कड़ी धूप लोगों को सताने लगी है।
इस प्रकार रहा बीते वर्षों में फरवरी का तापमान
साल अधिकतम तापमान
2001 24.5
2005 23.6
2008 24.4
2010 28.2
2015 20.4
2018 19.8
2021 23.0
2023 30.8