उत्तर प्रदेश

दिल दहलाने वाला मर्डर केस, युवक की सिर कटी हुई लाश मिलने से फैली सनसनी, कातिल की तलाश जारी

jantaserishta.com
7 Dec 2021 10:51 AM IST
दिल दहलाने वाला मर्डर केस, युवक की सिर कटी हुई लाश मिलने से फैली सनसनी, कातिल की तलाश जारी
x

गाजियाबाद: गाजियाबाद के कविनगर थाना क्षेत्र (Kavinagar) के लाल कुआं इलाके ( Lal kuan area) में मंगल बाजार कॉलोनी (Mangal Bajar Colony) में एक सिर कटी हुई लाश मिलने से सनसनी फैल गई. जो लाश मिली, उसकी पहचान प्रमोद लोधी के तौर पर हुई है. प्रमोद की पत्‍नी उसके फोन ना उठाने पर पुलिस को सूचना देने के बाद मौके पर पहुंची.

पत्‍नी ने कई बार मृतक प्रमोद का फोन लगाया, लेकिन उसने कोई जबाव नहीं दिया . इसके बाद उसने पुलिस को मामले की सूचना दी थी. मृतक प्रमोद लोधी की उम्र 37 वर्ष थी. वह यूपी के कासंगज जिले के सूरजपुर गांव का रहने वाला था. प्रमोद गाजियाबाद प्रेजिशन प्रोडक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड- 2 इंडस्ट्रियल एरिया में मशीन ऑपरेटर के पद पर काम करता था.
दोस्त पर हत्या का आरोप
मृतक की पत्‍नी मीरा देवी कासगंज में रहती है, उसने सोमवार शाम से कई बार फोन मिलाया. लेकिन जब फोन नहीं लगा तो वह गाजियाबाद आईं. जिसके बाद पता चला कि पति की हत्‍या हो गई है. पुलिस की जांच में सामने आया है कि हत्या का आरोपी संदीप मिश्रा है, जो मृतक प्रमोद का मित्र बताया जा रहा है. दोनों साथ में काम करते थे.
किसी बात को लेकर 1 महीने पहले संदीप का विवाद प्रमोद के साथ हुआ था, जिसका गुस्सा वह मन में लिए बैठा था. इसी गुस्‍से में उसने प्रमोद का सिर काट दिया और पास पड़े एक खाली प्लॉट में फेंक दिया. आरोपी संदीप मिश्रा आजमगढ़ का रहने वाला है. आरोपी संदीप मिश्रा को पकड़ लिया गया है, उसकी निशानदेही पर मृतक के कटे सिर को पड़ोस के एक खाली प्लाट से और हत्या में इस्तेमाल किया चाकू बरामद कर लिया गया है.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story