उत्तर प्रदेश

पति की मौत की खबर सुन गर्भवती ने उठाया खौफनाक कदम

Shreya
3 Aug 2023 3:57 PM IST
पति की मौत की खबर सुन गर्भवती ने उठाया खौफनाक कदम
x

मेरठ। सरधना में गर्भवती विवाहिता ने पति की मौत के बाद खुद भी जान देने का प्रयास किया। वह दौड़कर कमरे में गई और कीटनाशक पी लिया। महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है। मेरठ से सटे सरधना थाना क्षेत्र के गांव नाहली निवासी युवक की खेतों में कीटनाशक दवाई की स्प्रे करने के दौरान हालत बिगड़ गई। परिजनों ने उसे बेहोशी की हालत में सुभारती अस्पताल में भर्ती कराया।

जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पति की मौत की खबर सुनते ही उसकी गर्भवती पत्नी ने भी घर में रखा कीटनाशक पी लिया। उसे गंभीर हालत में पहले सरधना, बाद में सुभारती अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। गांव नाहली निवासी नितिन पुत्र वीरेंद्र सिंह खेत में कीटनाशक दवाई का स्प्रे करने गया था। उसने छोटे भाई को फोन कर हालत बिगड़ने की जानकारी दी। सूचना मिलने पर पहुंचे परिजनों को नितिन बेहोशी पड़ा मिला।

परिजनों ने हालत गंभीर देखते हुए नितिन को सुभारती अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। नितिन की मौत की खबर सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया। इसके बाद उसकी पत्नी शिखा ने भी घर में रखी कीटनाशक दवाई पीकर जान देने की कोशिश की है। गंभीर हालत में शिखा को सरधना के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। लेकिन हालत गंभीर होने के कारण मेरठ रेफर कर दिया। परिजनों ने उसे सुभारती अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

Next Story