उत्तर प्रदेश

लखनऊ विश्वविद्यालय के हॉस्टल में समस्याओं का अंबार

Admin Delhi 1
7 Jan 2023 5:53 PM IST
लखनऊ विश्वविद्यालय के हॉस्टल में समस्याओं का अंबार
x

लखनऊ: लखनऊ विश्वविद्यालय तिलक गर्ल्स हॉस्टल समेत सभी में दी गई सारी व्यवस्थायें ध्वस्त है, छात्र-छात्राओं को प्रथम तौर पर स्वस्थ भोजन न मिलने की समस्या है, इतनी तेज़ ठंड में गीजर नही काम कर रहा है, वाशिंग मशीन भी खराब है, उनकी शिकायतों की कोई भी सुनवाई नहीं हो रही है, छात्रों की आवाज को हास्टल प्रोवोस्ट द्वारा दबाया जा रहा है।

एनएसयूआई (NSUI) ने इसका विरोध जताते हुए आज एलयू के कुलपति प्रोफेसर आलोक राय को ज्ञापन दिया गया। छात्रों की समस्यायों को तुरंत सुने जाने और तत्काल प्रभात से उन्हें हल किए जाने को कहा। अन्यथा एनएसयूआई एक बड़े आंदोलन को बाध्य होगी। इस दौरान मुख्य रुप से आशुतोष मिश्र, प्रिंस प्रकाश, अंकित चौधरी, पवन, अजय कुमार, सौरभ, शरद, प्रीतम, मोनू, उदय, प्रिंस दुबे,आनंद, सुधांशु मौजूद रहे।

Next Story