- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- मोर्चरी में शव रखकर...
उत्तर प्रदेश
मोर्चरी में शव रखकर भूला स्वास्थ्य विभाग, पांच दिन बाद कीड़े पड़े
Saba Naaz
28 Jun 2025 9:46 PM IST

x
Badaun बदायूं : बदायूं में स्वास्थ्य व पुलिसकर्मी एक बार फिर मोर्चरी में शव रखकर भूल गए। 24 जून को इलाज के दौरान जिला अस्पताल में युवक की मौत हो गई।
शव जिला अस्पताल की मोर्चरी रखवा दिया था। शनिवार सुबह शव की दुर्गंध फैलने से स्वास्थ्य कर्मियों को पता चला। आनन फानन परिजनों को सूचना देकर बुलाया गया। कोतवाली पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराया है।
उझानी कोतवाली क्षेत्र के गांव गुरई बदरपुर निवासी राजीव कुमार सिंह (40 वर्ष) पुत्र कृपाल सिंह मानसिक रोग से पीड़ित थे। उनका बरेली के एक अस्पताल से इलाज चल रहा था। परिजनों ने बताया कि 25 दिन पूर्व राजीव घर से बाहर गए, लेकिन वापस नहीं लौटे। परिजनों ने उनकी काफी खोजबीन की, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लगा।
Tagsमोर्चरीशवस्वास्थ्य विभागmortuarydead bodyhealth departmentजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





