- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- हजारीबाग में किशोरियों...
उत्तर प्रदेश
हजारीबाग में किशोरियों के लिए स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन, बांटे जा रहे मुफ्त सेनेटरी पैड
SHIDDHANT
23 Sept 2025 9:38 PM IST

x
Hazaribagh हजारीबाग: केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना 'स्वस्थ नारी सशक्त परिवार' कार्यक्रम का लाभ हजारीबाग की महिलाओं को मिल रहा है। इसी के तहत हजारीबाग के शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में किशोरियों के लिए विशेष स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया, जिसका निरीक्षण करने सांसद मनीष जायसवाल पहुंचे। सांसद मनीष जायसवाल ने कहा कि यह केंद्र सरकार का महत्वपूर्ण और लाभकारी कार्यक्रम है, जिसका उद्देश्य देश की महिलाओं को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करना है। इसी के तहत 10 से 19 साल की किशोरियों के लिए अलग से स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया है, जिसमें स्वास्थ्य जांच के साथ ही उन्हें केंद्र सरकार की योजनाओं के बारे में भी जागरूक किया जा रहा है।
स्वास्थ्य शिविर में पहुंची युवती अंकिता गुप्ता ने बताया कि इस तरह के शिविर गरीब और ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं के लिए वरदान साबित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि यहां विभिन्न प्रकार की जांच की जा रही हैं। इसके अलावा, लड़कियों को सेनेटरी पैड भी मुफ्त में उपलब्ध कराए जा रहे हैं। अंकिता ने बताया कि उसने खुद भी अपना हीमोग्लोबिन चेक करवाया है। साथ ही, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इस कार्यक्रम की शुरुआत करने के लिए धन्यवाद भी दिया। स्वास्थ्य सेविका तनु मौर्या ने बताया कि इस कार्यक्रम के तहत अस्पताल परिसर में शिविर लगाना किशोरियों के लिए स्वास्थ्य सुविधाओं को आसान और सुलभ बना रहा है। उन्होंने कहा कि किशोरियों को न केवल स्वास्थ्य जांच की सुविधा मिल रही है, बल्कि उन्हें माहवारी संबंधी जागरूकता भी दी जा रही है। इसके अलावा, किशोरियों को मुफ्त सेनेटरी पैड भी प्रदान किए जा रहे हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर से शुरू यह कार्यक्रम 2 अक्टूबर तक चलेगा। सरकार की अपील है कि सभी महिलाएं इस अवसर का भरपूर लाभ उठाएं और अपनी सेहत का ध्यान रखें। 'स्वस्थ नारी सशक्त परिवार' योजना न केवल महिलाओं के स्वास्थ्य सुधार के लिए जरूरी है बल्कि उन्हें आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने में भी सहायक साबित होगी।
Tagsहजारीबागस्वस्थ नारी सशक्त परिवारकिशोरियों स्वास्थ्य शिविरमनीष जायसवालशेख भिखारी मेडिकल कॉलेजस्वास्थ्य जांचमुफ्त सेनेटरी पैडमहिला जागरूकताकेंद्र सरकार योजनाप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





