उत्तर प्रदेश

ग्राम प्रधान भिक्की कपिल पाल के समर्थन में उतरा प्रधान संगठन, महिला कर्मचारी ने करा रखा है मुकदमा

Admin4
3 Nov 2022 12:23 PM GMT
ग्राम प्रधान भिक्की कपिल पाल के समर्थन में उतरा प्रधान संगठन, महिला कर्मचारी ने करा रखा है मुकदमा
x
मुजफ्फरनगर। जनपद में अखिल भारतीय प्रधान संगठन की एक आपात कालीन बैठक कलेक्ट्रेक्ट कम्पाउण्ड मुजफ्फरनगर में हुई। यह आपात बैठक अखिल भारतीय प्रधान संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष कुलदीप चौधरी व पश्चिमी उत्तर प्रदेश अध्यक्ष सतेन्द्र बालियान की संयुक्त अध्यक्षता में बुलाई गई। जिसका संचालन अशोक राठी प्रधान दुधेड़ी व अखिल भारतीय प्रधान संगठन के मण्डल अध्यक्ष ने किया। इस मौके पर सतेंद्र बालियान ने बताया कि ग्राम प्रधान भिक्की के उत्पीडन के विषय में प्रधान संगठन के सभी पदाधिकारियों ने विचार व्यक्त किये तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर विनीत जायसवाल से मुलाकात की और ग्राम प्रधान भिक्की कपिल कुमार के विरूद्ध थाना सिखेड़ा में दर्ज मुकदमें के विषय में निष्पक्ष जांच की बाबत ज्ञापन देकर मांग की। प्रधान संगठन के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया कि यदि एक सप्ताह के अन्दर उक्त प्रकरण की निष्पक्ष जांच न की गयी तब उक्त दशा में अखिल भारतीय प्रधान संगठन एक संघर्ष समिति का गठन कर संघर्ष करने पर मजबूर होगा जिसकी समस्त जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी। उक्त मीटिंग में जिला प्रभारी अशोक पुण्डीर, सदर ब्लॉक अध्यक्ष जितेन्द्र मावी, खतौली ब्लॉक अध्यक्ष ओम दीक्षित, पुरकाजी ब्लॉक अध्यक्ष पवन कुमार, शाहपुर ब्लॉक अध्यक्ष कुलदीप त्यागी, ग्राम प्रधान सिखरेडा गय्यूर अली, ग्राम प्रधान बिलासपुर श्रीमति गुलफ्शा, ग्राम प्रधान तिगरी निर्वेश सैनी, ग्राम प्रधान अलमासपुर पूनम सैनी, ग्राम प्रधान खेडी विरान रामेश्वर के अलावा कई अन्य प्रधान या उनके प्रतिनिधि आदि उपस्थित रहे। आपको बता दे कि भिक्की की एक महिला कर्मचारी ने प्रधान पर उसके साथ गलत व्यवहार करने का आरोप लगाया है और प्रधान के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज करा रखा है। प्रधान की गिरफ़्तारी के लिए राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल के आवास पर धरना प्रदर्शन भी किया था।
Admin4

Admin4

    Next Story