उत्तर प्रदेश

हेड कांस्टेबल ने सिविल लाइन इंस्पेक्टर से की धक्का-मुक्की

Admin4
21 Feb 2023 12:06 PM GMT
हेड कांस्टेबल ने सिविल लाइन इंस्पेक्टर से की धक्का-मुक्की
x
रामपुर। पुलिस लाइन में तैनात हेड कांस्टेबल चमन सिंह को सीओ कार्यालय के पास इंस्पेक्टर सिविल लाइन से धक्का मुक्की करना भारी पड़ गया। जिसके बाद पुलिस पकड़ने के बाद थाने ले आई। इंस्पेक्टर की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज करने के बाद कानूनी कार्रवाई कर दी गई।
जिला अमरोहा के थाना रजबपुर के गांव पिपली कलां उर्फ रायपुर निवासी हेड कांस्टेबल चमन सिंह पुत्र विजयवीर सिंह काफी समय से पुलिस लाइन में तैनात चल रहा था। रविवार को वह शराब के नशे में सीओ कार्यालय के पास हंगामा कर रहा था। जानकारी मिलने के बाद आसपास के लोग भी आ गए थे।
फिर सिविल लाइन इंस्पेक्टर किशन अवतार भी वहां पर पहुंच गए थे। उसके बाद हेड कांस्टेबल ने उनके साथ भी धक्का मुक्की करते हुए अपशब्दों का उपयोग किया था। पुलिस पकड़ने के बाद उसको थाने ले आई थी। सिविल लाइन इंस्पेक्टर किशन अवतार की तहरीर के आधार पर आरोपी हेड कांस्टेबल को कल्लू के ढाबे से गिरफ्तार किया गया। जिसके बाद कानूनी कार्रवाई कर दी गई। आरोपी के खिलाफ 332/353/504 3(1)(ध) एससी/एसटी एक्ट में दर्ज किया गया।
आरोपी हेड कांस्टेबल पहले भी कई बार हंगामा कर चुका था, लेकिन उसके बाद लोग मामले को शांत करा दिया था। उसके बाद भी चमन सिंह सुधरने का नाम नही ले रहा था। सिविल लाइन इंस्पेक्टर किशन अवतार ने बताया कि सीओ कार्यालय के पास हंगामा कर रहा था। रोकने पर मेरे साथ भी धक्का मुक्की कर दी थी।
Next Story